सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Uttarakhand 82 Officials to Take Government Schemes to the Grassroots Level Plan Finalized

Uttarakhand: सरकार ने दायित्व दिए, अब भाजपा बढ़ाएगी जिम्मेदारी, योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे, प्लान तैयार

आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Apr 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

82 दायित्वधारी सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे। इसके लिए प्लान तैयार किया गया है। भाजपा ने जमीनी स्तर से ऐसे नेताओं का चयन किया, जिनकी अपने क्षेत्र में खास पकड़ और पहचान है।

BJP Uttarakhand 82 Officials to Take Government Schemes to the Grassroots Level Plan Finalized
बैठक - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

सरकार ने प्रदेश के कोने-कोने से जिन 82 नेताओं को दायित्व सौंपे हैं, भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी। सरकार और संगठन को साथ लेकर अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा इनका बड़ा इस्तेमाल करने वाली है। इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है।

Trending Videos

धामी सरकार के दायित्वों के बंटवारे के बाद अब भले ही चुनाव में कम समय बचा हो लेकिन दायित्वधारियों का चयन सरकार और संगठन ने खास योजना के तहत किया है। ये भाजपा की माइक्रो इंजीनियरिंग है। इसके तहत भाजपा ने जमीनी स्तर से ऐसे नेताओं का चयन किया, जिनकी अपने क्षेत्र में खास पकड़ और पहचान है। इनमें कुछ नेता ऐसे भी हैं जो पिछले दिनों दूसरे दलों से भाजपा में आए और संगठन ने उन्हें महत्व दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा दो स्तर के सर्वेक्षण करा चुकी है। चुनावी मैदान में पूरी तैयारी से उतरने के लिए पार्टी किसी भी स्तर पर चूक नहीं चाहती। लिहाजा, दायित्वधारियों के चयन में उन क्षेत्रों को भी फोकस में लिया गया, जहां संगठन खुद को थोड़ा कमतर महसूस कर रहा था। साफ है कि जहां कमजोर होंगे, वहां ये दायित्वधारी सरकार और संगठन के सच्चे सिपाही बनकर खड़े होंगे।

पहले जनता के बीच पहुंचो, फिर मिलेगा चुनाव का टास्क

भाजपा संगठन ने साफ कर दिया है कि सभी दायित्वधारी अपने-अपने विभागों की योजनाओं का लाभ व खूबियां लेकर जनता के पास पहुंचें। जितना अधिक हो सके, उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। इसके बाद संगठन ने इनका चुनावी टास्क तैयार किया है जो कि जल्द ही बताया जाएगा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: जनगणना, सबसे पहले राज्यपाल और सीएम करेंगे अपने आवास की स्वगणना, निदेशालय ने शुरू की तैयारी

निश्चित तौर पर सभी दायित्वधारी सरकार और संगठन के बीच सेतु का काम करेंगे। जनता तक जितना लाभ पहुंचाएंगे, उससे पार्टी को उतनी ही मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव के लिए इनका टास्क निर्धारित किया जा रहा है। -कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed