सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Snowfall December-like cold in April snowfall hits Chakrata as change in weather

Uttarakhand Snowfall: अप्रैल में दिसंबर जैसी सर्दी; चकराता में हुई बर्फबारी, मौसम बदलते ही ठंड में हुआ इजाफा

संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 08 Apr 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे देवबन, खड़म्बा, दुरानी, कांवतालानी और मोयला टॉप सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने लगे।

Uttarakhand Snowfall December-like cold in April snowfall hits Chakrata as change in weather
चकराता में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चकराता क्षेत्र की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही बुधवार को इस सीजन की पांचवीं बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और ठंड का असर बढ़ गया है। बीते मंगलवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे देवबन, खड़म्बा, दुरानी, कांवतालानी और मोयला टॉप सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने लगे। इससे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Trending Videos


Snowfall: मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठिठुरन, बर्फ से ढके केदारनाथ और यमुनोत्री धाम, तस्वीरों में देखें मनमोहक नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बदले मौसम का असर सेब बागवानों पर भी पड़ने की आशंका है। सेब उत्पादकों से जुड़े बागवान कलम सिंह चौहान, विजन सिंह चौहान, हुकम सिंह, कल्याण सिंह, खजान, गुमान सिंह, दलीप सिंह, कृपाल चौहान, महावीर प्रधान और टीकम सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को हुई ओलावृष्टि से पहले ही नुकसान हुआ था।
 

उन्होंने बताया कि छह से सात हजार की फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस समय सेब के बागानों में फ्लोरिंग का समय होता है, जिसके लिए संतुलित तापमान आवश्यक होता है। ऐसे में तापमान में अचानक गिरावट और बर्फबारी से सेब उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed