सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather News Rain Snowfall in Yamunotri Dham hailstorm with lightning and strong winds Alert

Uttarakhand Weather: सुबह से बारिश, केदारनाथ-यमुनोत्री में बर्फबारी, बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को चौंकाया

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 08 Apr 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड में आज बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान

चलने का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। सुबह से बारिश के चलते मौसम में ठंडक आ गई है। 

Uttarakhand weather News Rain Snowfall in Yamunotri Dham hailstorm with lightning and strong winds Alert
बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बदले मौसम ने लोगों को चौंका दिया। आज सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हल्की बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

Trending Videos


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज आठ अप्रैल को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मंगलवार को रुक-रुककर हुई बारिश और तेज ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दिन में कई बार बादल छाने से अंधेरा भी हो गया। उधर, अप्रैल के पहले सप्ताह में जहां आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती थी वहीं इस बार ठंड का अहसास बना हुआ है।

राजधानी में दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह और शाम के समय ठंडक ज्यादा महसूस की गई जिससे कई लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 14.5 डिग्री रहा। इससे पहले बीते सोमवार को यह आंकड़ा सामान्य था। उधर, पर्वतीय इलाकों में यह अंतर और भी अधिक देखने को मिला। इसके चलते सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड का अहसास हुआ।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: रास्ता साफ, राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए मिली कार्मिक की मंजूरी

पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी हवाओं का असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे और बारिश हो रही है। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान में और गिरावट ला दी। विशेषज्ञों का कहना है कि जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो यह अरब सागर और भूमध्यसागर क्षेत्र से नमी लेकर आता है। यही नमी बादलों का निर्माण करती है और बारिश का कारण बनती है। इसके चलते सूर्य की किरणें सीधे जमीन तक नहीं पहुंच पातीं जिससे तापमान में कमी आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed