{"_id":"69d53698a31e2932eb0512b9","slug":"cmo-to-answer-if-deficiencies-are-found-in-hospitals-uniyal-dehradun-news-c-5-drn1043-940918-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में कमी मिली तो \nसीएमओ देंगे जवाब : उनियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में कमी मिली तो सीएमओ देंगे जवाब : उनियाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में संचालित होंगे अस्पताल
-स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में दिए अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अस्पतालों में सफाई व्यवस्था व चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों में किसी तरह की कमी पाई गई तो सीएमओ की जवाबदेही तय होगी।
मंगलवार को विधानसभा स्थित सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्थापित केंद्रों का निरीक्षण कर उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। केंद्रों पर एंबुलेंस की फिटनेस का भी परीक्षण किया जाए। उन्होंने चारधाम कंट्रोल रूम पर ईसीजी के लिए पोर्टेबल मशीनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि आगामी यात्रा से बदरीनाथ व केदारनाथ में अस्पताल शुरू किए जाएंगे। उन्होंने जांच केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, सरकारी अस्पताल को रेफरल अस्पताल का तमगा खत्म करना होगा। इसके लिए सख्त कार्रवाई करने जरूरत है। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों का सही तरीके इस्तेमाल हो, इसके लिए कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। साथ ही सभी डॉक्टरों को बेहतर कार्य कर उदाहरण प्रस्तुत करना होगा। यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे, स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा, मिशन निदेशक मनोज गोयल, निदेशक शिखा जंगपांगी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos