सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Officers learned how to make decisions based on data and use AI correctly.

Chandigarh-Haryana News: अफसरों ने सीखा डाटा से फैसले लेना व एआई का सही इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचकूला में 30 से ज्यादा अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग
Trending Videos



चंडीगढ़। पंचकूला में आर्थिक एवं सांख्यिकीय कार्य विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में अधिकारियों को काम और बेहतर तरीके से करने के तरीके सिखाए गए। इस कार्यक्रम में 30 से ज्यादा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें रोजमर्रा के प्रशासनिक काम में आने वाली चुनौतियों को आसान बनाने पर फोकस रहा।

अधिकारियों को सिखाया गया कि कैसे डाटा का सही इस्तेमाल कर बेहतर और सटीक फैसले लिए जा सकते हैं। साथ ही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का जिम्मेदारी से उपयोग, बेहतर कम्युनिकेशन और लीडरशिप स्किल्स पर भी चर्चा हुई। ट्रेनिंग में यह भी बताया गया कि काम के दबाव को कैसे संभालें, तनाव कम करने के लिए योग और सही जीवनशैली कितनी जरूरी है। विशेषज्ञों ने आसान भाषा में अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed