बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Patwaris Urged to Indicate Preferred Districts Revenue Department Completion of Process Three Days

Haryana: पास पटवारियों से पसंदीदा जिला देने का आग्रह, राजस्व विभाग ने कहा-तीन दिन में करें प्रक्रिया पूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्व विभाग के अनुसार, प्रदेश में नए पटवार सर्कल बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे चयनित पटवारियों को जल्द नियुक्ति मिलने की संभावना है।

Patwaris Urged to Indicate Preferred Districts Revenue Department Completion of Process Three Days
पसंदीदा जिला चुनें - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा में नव चयनित पटवारियों की विभागीय परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद अब अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन पटवारियों ने परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, उनसे राजस्व विभाग ने अपना पसंदीदा जिला चुनकर ऑनलाइन जमा करने का आग्रह किया है। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट revenueharyana.gov.in पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
Trending Videos


विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी पात्र अभ्यर्थी यह प्रक्रिया अगले तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरी करें, ताकि नियुक्ति की आगे की कार्रवाई समय पर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय परीक्षा में कुल 2522 पटवारियों में से 2096 पास हुए हैं, जबकि 426 अभ्यर्थी असफल रहे हैं। पास होने वाले अभ्यर्थी अब नियुक्ति के पात्र हो गए हैं, जबकि असफल अभ्यर्थियों को जल्द दोबारा परीक्षा का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed