सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab BJP Working President Ashwani Sharma on bhagwant mann chandigarh attack

भाजपा मुख्यालय धमाका: सीएम भगवंत मान पर भड़के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, कहा-सुरक्षा पंजाब पुलिस के पास थी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

चंडीगढ़ सेक्टर-37 स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर बुधवार दोपहर बाद धमाका हुआ था। भाजपा कार्यालय में हैंड ग्रेनेड फेंकने का वीडियो भी सामने आया है।

Punjab BJP Working President Ashwani Sharma on bhagwant mann chandigarh attack
पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा धमाके के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब भाजपा मुख्यालय में हैंड ग्रेनेड हमले में पार्टी के कार्यकारी प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने सीएम भगवंत मान पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों से बातचीत में अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा मुख्यालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस के पास है साथ में सीआरपीएफ भी उनको सहयोग करती है ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से कैसे पल्ला झाड़ सकते हैं।
Trending Videos


शर्मा ने कहा कि पंजाब और पंजाबी भाजपा की जान हैं। पंजाब में अमित शाह की रैली के बाद से पंजाबी विरोधी ताकतें बौखलाई हुई थीं इसलिए इस तरह के आतंकी हमले की साजिश रची गई। मैं ऐसे लोगों को बताना चाहता हूं कि भाजपा ना कभी झुकेगी ना कभी डरेगी ना कभी रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देश विरोधी ताकतों के हाैसले बढ़ रहे

उन्होंने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरों और देश विरोधी ताकतों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की आंच अब चंडीगढ़ तक पहुंचने लगी है। चार साल के भीतर पंजाब में वे ताकतें बहुत मजबूत हो गई हैं जो पंजाब को देश से अलग करना चाहती हैं। कबड्डी खिलाड़ी लगातार मारे जा रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या आज तक कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता गोलीबारी का शिकार हो रहे हैं। पंजाब सरकार बताए कि इन घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा।

बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति को तोड़कर वीडियो वायरल कर दिया जाता है ताकि पंजाब में सामाजिक ताना-बाना बिगड़ जाए। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

भाजपा के बढ़ते ग्राफ से विरोधी परेशान

अश्वनी शर्मा ने माना कि पाकिस्तानी नंबरों से धमकी भरी कॉल्स पंजाब के कई भाजपा नेताओं को आईं है। टूलकिट, ईमेल और गुमनाम चिटि्ठयों के जरिये भी भाजपा नेताओं को मारने की धमकी दी गई है। इन सब की शिकायतें हमने संबंधित पुलिस को दी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का बढ़ता ग्राफ पंजाबी विरोधी ताकतों को बेचैन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed