बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2026: Assam, Kerala, Puducherry, Tamil Nadu, West Bengal, Election News of 2 April; Updates

Assembly Election 2026: सीएम स्टालिन ने BJP संग गठबंधन पर AIADMK को घेरा; सेंथिल बालाजी पर पलानीस्वामी का हमला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 02 Apr 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Assembly Election Updates: देश के पांच राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जा रहा है? किस राज्य में कौन सा गठबंधन या रणनीति अधिक कारगर साबित होगी? अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें...

Assembly Election 2026: Assam, Kerala, Puducherry, Tamil Nadu, West Bengal, Election News of 2 April; Updates
चुनावी राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के करूर में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी पर पलटवार करते हुए कहा कि डीएमके ने केवल अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा के साथ गठबंधन किया था, लेकिन कभी अपनी पार्टी को कमजोर नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी ने एआईएडीएमके को भाजपा के सामने झुका दिया है और राज्य के हितों से समझौता किया है।
Trending Videos


स्टालिन ने कहा कि डीएमके ने हमेशा आत्मसम्मान के साथ काम किया और राज्य के विकास को प्राथमिकता दी। वहीं उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह तमिलनाडु के साथ भेदभाव कर रही है। इससे पहले स्टालिन ने पलानीस्वामी को ‘संघी’ कहकर भी हमला बोला था, जिस पर सियासत गरमा गई। पलानीस्वामी ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी कि अगर एआईएडीएमके कार्यकर्ता जवाब देना शुरू करेंगे, तो डीएमके इसे सह नहीं पाएगी। इस बीच स्टालिन ने जनता से अपील की कि 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव में एआईएडीएमके और भाजपा को सबक सिखाया जाए और तमिलनाडु के हितों की रक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सेंथिल बालाजी पर पलानीस्वामी का हमला
तमिलनाडु के पुडुकोट्टई में एक चुनावी रैली के दौरान एआईएडीएमके प्रमुख एडप्पडी के. पलानीस्वामी ने डीएमके और मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ही आने वाले चुनाव में डीएमके के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनेंगे। पलानीस्वामी के मुताबिक, स्टालिन बालाजी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि उन पर पहले “कैश फॉर जॉब” जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पहले खुद स्टालिन ने विपक्ष में रहते हुए बालाजी की आलोचना की थी, लेकिन अब उनका रुख बदल गया है। पलानीस्वामी ने दावा किया कि सेंथिल बालाजी की वजह से डीएमके को चुनाव में बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने ‘आप्पू’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि बालाजी डीएमके के लिए जाल साबित होंगे। रैली के दौरान उन्होंने कथित शराब घोटाले का जिक्र करते हुए भी बालाजी पर निशाना साधा। जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने 10 रुपये के नोट लहराए, तो पलानीस्वामी ने मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह भी कहा कि एआईएडीएमके को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वालों को खुद नुकसान उठाना पड़ेगा।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर मिथुन चक्रवर्ती का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी ने स्थानीय उम्मीदवार को मौका दिया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बीजेपी जीत हासिल करेगी। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एसआईआर जैसी प्रक्रिया हर राज्य में समय-समय पर होती है, तो इसका विरोध क्यों किया जा रहा है। मिथुन ने यह भी साफ किया कि बीजेपी भारतीय मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन लोगों के खिलाफ है जो देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अवैध घुसपैठ के कारण स्थानीय लोगों को नौकरी और सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उनका कहना है कि इससे खासकर बंगाल के मुसलमानों को नुकसान हो रहा है। मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी आरोप लगाया कि वे केंद्र सरकार के साथ सहयोग नहीं कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी मजबूत स्थिति में है और जनता बदलाव चाहती है।

उदयनिधि स्टालिन और दुरई मुरुगन का जोरदार प्रचार
तमिलनाडु के कटपडी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने प्रचार के दौरान विपक्षी नेता पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार उन्हें पूरी तरह हराकर घर भेजना जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर भी हमला किया और कहा कि पार्टी चाहे जितनी टीमें उतार दे, जीत सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस की ही होगी। वहीं, डीएमके के महासचिव और उम्मीदवार दुरई मुरुगन ने भावनात्मक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि वे इस क्षेत्र के ही बेटे हैं और यहीं जन्मे-बढ़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें फिर से जिताएं, ताकि वे रिकॉर्ड 10वीं बार जीत हासिल कर सकें। उन्होंने यहां तक कहा कि उनकी आखिरी इच्छा भी इसी मिट्टी में मिल जाने की है। इस बयान ने लोगों में भावनात्मक जुड़ाव और बढ़ा दिया है।

कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी आज भरेंगे नामांकन, टीएमसी पर शाधा निशाना
पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। अधीर रंजन ने कहा कि बहरामपुर की जनता के साथ उनका बहुत पुराना और गहरा रिश्ता है। उन्हें पूरा भरोसा है कि लोग उन्हें अपना पूरा समर्थन देंगे। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार उनके क्षेत्र में रेलवे का काम नहीं होने दे रही है। उनके अनुसार, टीएमसी जानबूझकर विकास रोक रही है क्योंकि वह यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। 

असदुद्दीन ओवैसी ने UCC को बताया असंवैधानिक, कहा- सरकार थोप रही है हिंदू कोड बिल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुवाहाटी में कहा कि संविधान के मुताबिक धर्म की आजादी हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। हमारे संविधान की प्रस्तावना में भी विचार की स्वतंत्रता, समानता और न्याय का जिक्र है। ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) का कड़ा विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यूसीसी के नाम पर असल में हिंदू कोड बिल थोपना चाहती है। ओवैसी ने इसे गलत और असंवैधानिक करार दिया।

अवध ओझा ने की अमित शाह की तारीफ, बोले- बंगाल में अब जनता चाहती है बदलाव
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अमित शाह को एक मजबूत इरादों वाला राजनेता बताया। ओझा ने कहा कि शाह के फैसले लेने का तरीका बहुत प्रभावशाली है। उन्होंने शाह की तुलना 'लौह पुरुष' सरदार पटेल से की। ओझा के अनुसार, टीवी चैनलों पर शाह जिस तरह सवालों के जवाब देते हैं, उससे लगता है कि वह पटेल के रास्ते पर चल रहे हैं।

ओझा ने देश से माओवाद खत्म होने से जुड़ी अमित शाह की बातों का भी स्वागत किया। उन्होंने इसे देश के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि और राहत की बात बताया। पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव 2026 पर बात करते हुए ओझा ने बड़ी भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में सत्ता परिवर्तन की लहर दिख रही है। उनके मुताबिक, ममता दीदी काफी लंबे समय से सत्ता में हैं और अब जनता बदलाव चाहती है।

ओझा ने कहा कि बीजेपी इस बार बंगाल चुनाव को लेकर बहुत गंभीर है। बीजेपी ने वहां बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे। अवध ओझा खुद भी राजनीति में हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने पिछला दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटपड़गंज सीट से लड़ा था। चुनाव हारने के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। उस समय उन्होंने अरविंद केजरीवाल को एक महान नेता बताया था। अब अमित शाह की तारीफ करके उन्होंने सबको चौंका दिया है।
 

चुनाव आयोग की टीम ने की डीएमके नेता के गाड़ी की तलाशी ली
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएमके नेता कनिमोझी की गाड़ी रोककर उसकी तलाशी ली। राज्य में इस समय चुनाव का माहौल है, इसलिए सुरक्षा टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता बनाये रखने के लिए चुनाव आयोग और पुलिस की टीमों इस तरह की कार्रवाई करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed