सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Budget Session LIVE: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में CAPF बिल पेश करेंगे शाह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE Updates: लोकसभा में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। राज्यसभा में भी कई विषयों पर सांसदों का संबोधन होगा। दोनों सदनों में किन विधेयकों पर चर्चा हुई? संसद में किस जनप्रतिनिधि ने क्या कहा? अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें संसद से जुड़े तमाम अपडेट्स

parliament-budget-session-live-updates-capf-bill-lok-sabha-question-hour-other-proceedings-rajya-sabha-news
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:38 PM, 02-Apr-2026

'पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगी हैं लाइनें', ऊर्जा संकट पर बोले सपा सांसद राजीव राय

सपा सांसद राजीव राय ने कहा, "गलत जानकारी तो जमीन पर है। उनके मंत्री कहते हैं कि किसी प्रकार का संकट नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री के क्षेत्र में लाइन लगी है। अगर कोई संकट नहीं है तो इस प्रकार से बैठक बुलाने या निर्देश देने का क्या मतलब है? सरकार को तो खुद जमीनी हकीकत नहीं पता है।"
01:36 PM, 02-Apr-2026

बंगाल में टीएमसी को सबक सिखाएगी जनता :भाजपा सांसद रेखा शर्मा

भाजपा सांसद रेखा शर्मा ने मालदा घटना को लेकर कहा, "ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। आप अधिकारियों को काम भी नहीं कर दे रहे हैं। बंगाल में हर चीज को राजनीति चश्मे से देखा जाता है इसलिए चुनाव आयोग से लेकर हमारी पार्टी तक सतर्क है। आशा है कि चुनाव के बाद जनता खुद इन्हें (तृणमूल कांग्रेस) सबक सिखाएगी।"
01:35 PM, 02-Apr-2026

जेन जी से निशिकांत दुबे ने की क्या अपील?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "मैं जो ट्वीट कर रहा हूं वो जेन जी से आग्रह है कि मैं जो कह रहा हूं उस पर आप रिसर्च करिए। आज का युग पढ़ा लिखा है और तकनीक के साथ जुड़ा है, तुरंत पता चल जाएगा कि सच क्या है? मेरा युवाओं से आग्रह हे खुद रिसर्च करें।" 
12:09 PM, 02-Apr-2026

'कांग्रेस का काम है लोगों के बीच अफरा-तफरी फैलाना', बोले भाजपा सांसद खटना

भाजपा सांसद गुलाम अली खटना ने कहा, "कांग्रेस और इंडिया गुट के लोगों का काम है कि लोगों के बीच अफरा-तफरी फैलाना। देश की जनता को घबराने की जरूरत नहीं। पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में ऊर्जा का विविधीकरण किया है। संकट है तो हम सब उससे लड़ेंगे। कोरोना काल में भी हम बाहर आए और इससे भी हम बाहर आएंगे।"
12:07 PM, 02-Apr-2026

'असम में यूसीसी लागू करने में क्या समस्या है?', बोले प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भाजपा के असम में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के वादे पर कहा, "यूसीसी जारी करने में क्या समस्या है? अगर कोई राज्य, कोई प्रदेश में इसे लाना चाहते हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी ने कहा था कि दो दिनों में पेट्रोल-डीजल सब खाली हो जाएगा। अन्य देशों में पाबंदियां लगाई जा रही है, लेकिन हमारे देश में सब कुछ ठीक चल रहा है तो उन्हें (विपक्ष) क्या समस्या हो रही है? इस बात को वे (विपक्ष) पचा नहीं पाते हैं। हम बार-बार दोहराते हैं कि पीएम मोदी का विरोध करते-करते वे लोग भारत का ही विरोध करने लगे हैं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"
12:05 PM, 02-Apr-2026

'कहीं महंगाई नहीं बढ़ रही', बोले भाजपा सांसद मदन राठौर

भाजपा सांसद मदन राठौर ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी हमेशा सरकार विरोधी बात करती हैं। कहीं कोई महंगाई नहीं बढ़ रही है, सब कुछ व्यवस्थित है। महंगाई तो घटी है। GST सुधार के साथ रसोई की सामग्री से लेकर कई चीजें सस्ती हुई हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 02-Apr-2026

भारत में पेट्रोल से लेकर डीजल तक सबकुछ मिल रहा : पश्चिम एशिया संकट पर बोले भाजपा सांसद

भाजपा सांसद नरहरि हीरालाल अमीन ने कहा, "विश्व में जो लड़ाई चल रही है, ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच, उससे पूरे विश्व में संकट है। एकमात्र भारत देश ऐसा है जहां पीएम मोदी पहले जनता के बारे में सोचते हैं। किसी भी चीज को लेकर आज तंगी नहीं है। आज सब चीजें पेट्रोल से लेकर डीजल तक मिल रही हैं। जहां-जहां लोगों को तकलीफ होगी तो अपनी नीति के अनुसार सरकार खुद अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। इस संकट की घड़ी से पूरे हिंदुस्तान को बाहर लाने का काम मोदी सरकार करेगी। विपक्ष के लोग केवल अपनी ही बात करते हैं। ये राजनीतिक बात है, लेकिन आज भारत की 140 करोड़ की आबादी पीएम मोदी के साथ है।"
11:20 AM, 02-Apr-2026

एफसीआरए संशोधन बिल पर क्या बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी?

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने FCRA संशोधन बिल पर कहा, "जिस तरीके से ये बिल आया है, उसे जैसे-जैसे पढ़ा जा रहा है, समझा जा रहा है तो समझ आ रहा है कि ये बिल बहुत खतरनाक है। ये देश के हित में नहीं है और इसलिए कांग्रेस पार्टी उसका विरोध कर रही है। लगता है सरकार ने बिना चर्चा के, बिना बातचीत के केवल कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए और अपना छिपा हुआ एजेंडा पूरा करने के लिए ये बिल लाने का काम किया है।"
11:07 AM, 02-Apr-2026

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में प्रश्नकाल

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू; लोकसभा में प्रश्नकाल
10:48 AM, 02-Apr-2026

सीएपीएफ बिल को लेकर सरकार पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

सीएपीएफ संशोधन विधेयक पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, "यह सरकार अपनी संख्या बल के बल पर सब कुछ गलत कर रही है। जनता को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं। भगवान उनकी मदद करे।" पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी जीतेंगी, इसे लिखित में ले लीजिए और रिकॉर्ड में रखिए। वह भारी बहुमत से जीतेंगी। दिल्ली अपनी पूरी ताकत लगा दे, लेकिन वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed