फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tamil nadu theni district jail 17 inmates escape drone surveillance police arrested

तमिलनाडु: थेनी जेल से 17 कैदी फरार, ड्रोन की मदद से पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई; अब तक 13 गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 07:18 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु Published by: अमन मौर्या Updated Tue, 27 Oct 2026 07:18 PM IST
सार

तमिलनाडु के थेनी जिला जेल से 17 कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से अभियान चलाकर 13 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
tamil nadu theni district jail 17 inmates escape drone surveillance police arrested
थेनी जेल से फरार कैदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के थेनी जिला जेल से फरार हुए 13 विचाराधीन कैदियों की तलाश का दायरा अब पश्चिमी घाट के जंगलों और पड़ोसी राज्य केरल तक फैल गया है। इन फरार कैदियों का पता लगाने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम कर रही है। सोमवार देर रात जेल के 17 कैदी जेल कर्मचारियों पर हमला करके भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से निगरानी अभियान चलाया और जिले में फरार कैदियों का पता लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। दक्षिण क्षेत्र के आईजी विजयेन्द्र बिदारी ने बताया कि अब तक 13 फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी कैदियों की तलाश और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'यह एक विश्वासघाती कृत्य है': कांग्रेस पर क्यों भड़के केंद्रीय मंत्री रिजिजू? बोले- देश से माफी मांगे पार्टी
विज्ञापन


वहीं, जेल डीजीपी संदीप राय राठौर मीडिया को बताया कि अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जेल विभाग के नौ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए तमिलनाडु पुलिस ने सक्रिय रूप से काम किया। इस ऑपरेशन में दो टीमें मिलकर काम कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को भेजी गईं भागने वाले कैदियों की तस्वीरें
भागने वाले कैदियों की पहचान में मदद के लिए उनकी तस्वीरें दोनों राज्यों की अलग-अलग जगहों पर तैनात अधिकारियों को भेज दी गई हैं। तलाशी का दायरा बढ़ने के साथ ही, राज्यों की सीमा से लगे जंगली रास्तों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। कैदियों का पता लगाने के लिए टीमें इन इलाकों में छानबीन कर रही हैं, और पकड़े गए कैदियों से मिली जानकारी का इस्तेमाल बाकी कैदियों तक पहुंचने के लिए किया जा रहा है।


हमले में घायल कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने घायल जेल कर्मचारियों में से एक की पहचान ग्रेड-II कांस्टेबल थंगापांडी के रूप में की है। हमले के बाद उन्हें थेनी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो अन्य कर्मचारियों का भी इलाज चल रहा है। उनकी चोटों और हालत के बारे में अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें: 'ई20 पेट्रोल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया अभियान': नितिन गडकरी ने किया बड़ा दावा, कहा- अब खत्म हो गया शोर

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) महेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी कैदियों के वापस हिरासत में आ जाने के बाद इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब बाकी कैदी भी पकड़ लिए जाएंगे, तब हम पूरी घटना की गहन जांच करेंगे। पुलिस प्रमुख द्वारा घोषित जांच के दौरान, कैदियों के भागने की परिस्थितियों और जेल कर्मचारियों पर हुए हमले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed