{"_id":"69efa26e78bbef27c10f5d75","slug":"tamil-nadu-women-voters-turnout-higher-than-men-voting-gap-election-participation-report-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाताओं की भागीदारी, मतदान में दर्ज हुआ बड़ा अंतर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाताओं की भागीदारी, मतदान में दर्ज हुआ बड़ा अंतर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Nirmal Kant
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Tamil Nadu Election: तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय भागीदारी दिखाई, जहां महिला मतदान प्रतिशत 86.2 रहा, जबकि पुरुषों में यह 83.96 प्रतिशत दर्ज किया गया। पढ़िए रिपोर्ट-
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जाती महिलाएं
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए मतदान में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही। तमिलनाडु में कुल महिला मतदाताओं में से लगभग 86.2 प्रतिशत यानी 2.52 करोड़ से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। वहीं, पुरुष मतदाताओं की संख्या 2.35 करोड़ रही, जो राज्य के कुल पुरुष मतदाताओं का 83.96 प्रतिशत है। राज्य में अनुमानित कुल मतदान 85.1 प्रतिशत रहा है।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 4.87 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मत डाले। इसमें 4,517 थर्ड जेंडर मतदाता थे, जो पंजीकृत थर्ड जेंडर मतदाताओं का 58.44 प्रतिशत थे।
ये भी पढ़ें: बंगाल में गरजे CM योगी: 'दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं, हिंदू त्योहारों पर पाबंदी', ममता पर तुष्टीकरण का आरोप
कितने मतदाता शामिल थे?
तमिलनाडु में 5.73 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 2.93 करोड़ महिलाएं, 2.83 करोड़ पुरुष और 7,728 थर्ड जेंडर हैं। इसमें 14.59 लाख पहली बार मतदान करने वाले मतदाता भी शामिल थे। 234 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 4,023 उम्मीदवारों ने, जिनमें बड़ी संख्या में निर्दलीय थे, चुनाव लड़ा।
चेन्नई में मतदान कैसा रहा?
चेन्नई जिले में लगभग 24.22 लाख वोट पड़े, जिसमें 16 विधानसभा क्षेत्र हैं। बृहत्तर चेन्नई नगर निगम के एक सूत्र के अनुसार, जिले में कुल मतदान 83.71 प्रतिशत रहा। पेरम्बूर में सबसे अधिक मतदान हुआ, जहां 2.03 लाख वोट (89.73 प्रतिशत) पड़े, उसके बाद कोलाथुर में 1.82 लाख वोट (86.11 प्रतिशत) पड़े।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X