सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Exit Polls of West Bengal Assam Tamil Nadu Kerala Puducherry Elections When and where to watch all 29th April

Exit Polls: पांच राज्यों-यूटी के चुनावी नतीजों के कैसे होंगे अनुमान, 29 अप्रैल को हर एग्जिट पोल देखें अमर उजाल

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Tue, 21 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 29 अप्रैल की शाम को अलग-अलग सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। ये सभी एग्जिट पोल आप अमर उजाला पर देख सकते हैं।

Exit Polls of West Bengal Assam Tamil Nadu Kerala Puducherry Elections When and where to watch all 29th April
अमर उजाला के साथ एग्जिट पोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित होने हैं। 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के बाद शाम छह बजे जब वोटिंग की प्रक्रिया को रोका जाएगा, तब अलग-अलग सर्वेक्षण एजेंसियां चुनावी नतीजों के अनुमान से जुड़े एग्जिट पोल जारी करेंगी। अमर उजाला इन सभी एग्जिट पोल्स को एक ही जगह दिखाएगा। ऐसे में अगर आप सभी सर्वेक्षणों को एक साथ देखना चाहते हैं तो अमर उजाला के साथ जुड़े रहें।
Trending Videos

क्यों अभी जारी नहीं हो रहे एग्जिट पोल?

दरअसल, चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को शाम 6:30 बजे तक प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया या किसी अन्य तरीके से प्रसार के माध्यम से एग्जिट पोल के किसी भी प्रकाशन पर प्रतिबंध लगा रखा है। यानी, मंगलवार 29 अप्रैल की शाम 6.30 बजे बाद ही एग्जिट पोल सामने आएंगे। तमाम सर्वे एजेंसियां इस बात का अनुमान जताएंगी की चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बन सकती है? किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्जिट पोल क्या है?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं। वह मतदाता से मतदान को लेकर सवाल पूछते हैं। इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा या लोकसभा के अलग-अलग पोलिंग बूथ से मतदाताओं से सवाल पूछा जाता है। मतदान खत्म होने तक बड़ी संख्या में आंकड़े एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अंदाजा लगाया जाता है कि पब्लिक का मूड किस ओर है? गणितीय मॉडल के आधार पर ये निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? इसका प्रसारण मतदान खत्म होने के बाद ही किया जाता है। 

एग्जिट पोल कौन जारी करता है?

सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल एग्जिट पोल कराते हैं। एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद कराया जाता है, जिसमें केवल मतदाताओं को ही शामिल किया जाता है। एग्जिट पोल में वही लोग शामिल होते हैं, जो मतदान कर बाहर निकलते हैं। एग्जिट पोल निर्णायक दौर में होता है। इससे पता चलता है कि लोगों ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।
 

इस बार कब जारी होंगे एग्जिट पोल?

चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल की शाम 6.30 बजे तक किसी भी तरह के एग्जिट या ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगा रखा है। इस अवधि के दौरान प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से एग्जिट पोल का संचालन, प्रकाशन, प्रचार करने या किसी अन्य तरीके से किसी भी एग्जिट पोल के परिणाम को प्रसारित करने पर प्रतिबंध है। यानी 29 अप्रैल को शाम 6.30 बजे के बाद ही एग्जिट पोल जारी होंगे। 

29 अप्रैल को शाम 6.30 बजे के बाद तमाम सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल जारी करेंगी। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com  पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल एक जगह मिलेंगे। जैसे ही अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल आने शुरू होंगे उन सभी को उसी वक्त आप अमर उजाला पर देख सकेंगे।

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में किस पार्टी कितनी सीटें मिल सकती हैं। लोग मौजूदा सरकार पर अपना भरोसा फिर जाताएंगे या सत्ता परिवर्तन हो सकता है? एग्जिट पोल के रुझान आखिर किस ओर इशारा कर रहे हैं? ये सब आपको Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर मिलेगा।

अमर उजाला मोबाइल App नहीं, तो अभी करें डाउनलोड

अगर आपने अपने मोबाइल में अमर उजाला App अब तक डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लीजिए। यहां आपको न केवल चुनावों के एग्जिट पोल और नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे, बल्कि अपने आसपास की हर खबर भी सबसे पहले मिलेगी। App डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका अपनाएं..
  • गूगल या एपल प्ले स्टोर पर जाएं। 
  • अमर उजाला सर्च करें।
  • अमर उजाला एप का ऑप्शन दिखते ही उसे डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed