सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tata group HR head N S Rajan quits after Cyrus Mistry

मिस्त्री के बाद टाटा समूह के एचआर हेड राजन का इस्तीफा 

एजेंसी/ मुंबई Updated Sun, 30 Oct 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
Tata group HR head N S Rajan quits after Cyrus Mistry
एन एस राजन
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद अब टाटा समूह के एचआर हेड एन एस राजन ने भी इस्तीफा दे दिया है। राजन, मिस्त्री की ओर से गठित और अब प्रतिबंधित हो चुकी ग्रुप एक्जीक्यूटिव काउंसिल (जीईसी) के भी सदस्य थे। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को ही अपना इस्तीफा दे दिया  था। 
Trending Videos


राजन जीईसी में मई 2013 में आए थे। इससे एक महीने पहले ही इसका गठन हुआ था। राजन की भूमिका मिस्त्री को रणनीतिक योजना तय करने और समूह के परिचालन में मदद करने की थी। सोमवार को मिस्त्री को हटाए जाने की घोषणा के बाद ही जीईसी को प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके बाद टाटा संस की वेबसाइट से जीईसी संबंधित सभी जानकारियां हटा दी गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुकुंद राजन और हरीश भट्ट को नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। लेकिन जीईसी के अन्य सदस्य मधु कन्नन, स्ट्रेटजिस्ट निर्मल्य कुमार और हरीश भट की भूमिका के बारे में अटकलें ही लगाई जा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed