{"_id":"6ac88ac21a7d894c0108b58e","slug":"tejasvi-surya-attacks-rahul-gandhi-over-starlink-entry-india-congress-reacts-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'यह हमें जयचंद की याद दिलाता है': मस्क के पोस्ट पर राहुल की प्रतिक्रिया पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस क्या बोली?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'यह हमें जयचंद की याद दिलाता है': मस्क के पोस्ट पर राहुल की प्रतिक्रिया पर भाजपा हमलावर, कांग्रेस क्या बोली?
Fri, 09 Oct 2026 12:03 PM IST
अमन मौर्या
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:03 PM IST
सार
एलोन मस्क के पोस्ट पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने निशाना साधा है। सूर्या ने उन पर विदेशी हितों का समर्थन करने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस ने इसे व्यंग्य करार दिया।
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम, तेजस्वी सूर्या
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा स्टारलिंक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने निशाना साधा है। सूर्या ने राहुल गांधी पर स्टारलिंक के भारत में प्रवेश को लेकर विरोधाभासी रुख अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए कंपनी का समर्थन कर रहे हैं। स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क द्वारा कंपनी के भारतीय बाजार में प्रवेश करने के प्रयासों पर की गई टिप्पणियों पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर तेजस्वी सूर्या ने आलोचना की। अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में सूर्या ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर अपनी पार्टी के पहले के रुख को पलट दिया है।
ये भी पढे़ं: आधार-वोटर आईडी होने के बाद भी निर्वासन क्यों?: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार से किया सवाल, आदेश पर लगाई रोक
तेजस्वी सूर्या ने दावा किया कि कांग्रेस ने पिछले साल भारत में स्टारलिंक के संभावित प्रवेश का विरोध किया था। उस दौरान उनके द्वारा यह आरोप लगाया गया था कि यह कदम प्रधानमंत्री के करीबी व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के इरादे से उठाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने उस समय राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी उठाई थीं।
विज्ञापन
जयचंद से क्यों की तुलना?
तेजस्वी ने कहा कि अब, वही राहुल गांधी पूरी तरह से पलट गए हैं और स्टारलिंक के भारत में प्रवेश का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने न केवल कुछ महीने पहले के अपनी पार्टी के रुख को पलट दिया है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी उन मुद्दों को भी पूरी तरह से भुला दिया है जो उनकी अपनी पार्टी ने तब उठाए थे। इससे पता चलता है कि राहुल गांधी का विरोध केवल दिखावे के लिए है। राहुल गांधी की तुलना जयचंद से करते हुए, सूर्या ने राहुल पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए विदेशी हितों का पक्ष लेने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि ऐसा दृष्टिकोण तकनीकी और आर्थिक निर्भरता को जन्म दे सकता है। यह हमें जयचंद की याद दिलाता है।
राम माधव ने क्या कहा?
भाजपा नेता राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि भारत कोई 'बनाना रिपब्लिक' नहीं है और स्पेक्ट्रम आवंटन से संबंधित सभी निर्णय उचित प्रणालियों, नियमों और कानूनों के माध्यम से लिए जाएंगे। उन्होंने स्टारलिंक मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। मीडिया से बात करते हुए माधव ने कहा कि यह समझना चाहिए कि भारत कोई बनाना रिपब्लिक नहीं है। यहां सभी निर्णय उचित प्रणालियों, नियमों, विनियमों और कानूनों के माध्यम से लिए जाएंगे। अमीर वर्ग वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, जिन लोगों को वे इशारों-इशारों में ‘अमीर वर्ग’ आदि कह रहे हैं, वे भी स्पेक्ट्रम आवंटन का इंतजार कर रहे हैं। चाहे जियो हो या एयरटेल, वे भी स्टारलिंक के साथ इंतजार कर रहे हैं ।
कांग्रेस ने किया पलटवार
भाजपा नेता के आरोपों के बाद कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता और सांसद कार्ति चिदंबरम ने राहुल गांधी और स्पेसएक्स के सीईओ एलोन मस्क की टिप्पणयों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि गांधी की टिप्पणी में काफी व्यंग्य था, जिसका मकसद यह दिखाना था कि कैसे केंद्र सरकार एकाधिकार और कुछ खास लोगों के वर्चस्व को बढ़ावा देती है। मीडिया से बात करते हुए चिदंबरम ने कहा कि गांधी का असली संदेश कई लोग समझ नहीं पाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता यह बताना चाह रहे थे कि कैसे कुछ कॉर्पोरेट कंपनियां सरकारी नीतियों पर बहुत ज्यादा असर डालती हैं। चिदंबरम ने कहा, 'मैंने एलन मस्क और राहुल गांधी, दोनों की टिप्पणियां देखी हैं। राहुल गांधी की टिप्पणी बहुत बारीक और काफी व्यंग्यपूर्ण थी और दुर्भाग्य से ज्यादातर लोग इसका मतलब नहीं समझ पाए।'
ये भी पढे़ं: 'देश आर्थिक संकट की ओर, पीएम जश्न में व्यस्त': रेपो रेट बढ़ने पर केंद्र पर कांग्रेस हमलावर, क्या लगाए आरोप?
वहीं, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने एलोन मस्क को दिए गए राहुल गांधी के जवाब का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि सरकार देश के भीतर और बाहर दोनों ताकतों के इशारों पर चल रही है। माथेर ने आरोप लगाया कि सरकार नीतिगत मामलों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव का सामना कर रही है और दावा किया कि निर्णय प्रभावशाली घरेलू हितों द्वारा भी निर्देशित किए जा रहे हैं।