{"_id":"69c07e4ced8159fc7a012dd6","slug":"terrorist-incidents-in-india-decreased-by-43-percent-pakistan-top-affected-country-global-terrorism-index-2026-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में 43% घटीं आतंकी घटनाएं, प्रभावित देशों में सबसे आगे पाकिस्तान; पश्चिमी देशों में मौत का आंकड़ा बढ़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत में 43% घटीं आतंकी घटनाएं, प्रभावित देशों में सबसे आगे पाकिस्तान; पश्चिमी देशों में मौत का आंकड़ा बढ़ा
Mon, 23 Mar 2026 05:12 AM IST
Devesh Tripathi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/इस्लामाबाद।

Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:12 AM IST
सार
सूची में भारत 13वें स्थान पर है। इससे पहले भारत 11वें स्थान पर था। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल पाकिस्तान में 1,045 आतंकी घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2013 के बाद सबसे अधिक हैं। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) देश का सबसे घातक आतंकी संगठन बनकर उभरा है।
विज्ञापन
भारत में आतंकी घटनाओं में आई बड़ी कमी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक आतंकवाद सूची-2026 में पाकिस्तान पहली बार आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित देश के रूप में पहले स्थान पर आ गया है। इंस्टिट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस (आईईपी) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में 1,139 लोगों की जान गई। यह आतंकवाद से जुड़ी मौतों में 6 प्रतिशत की वृद्धि है। जबकि, भारत में आतंकी घटनाओं में 43 फीसदी की कमी आई है।
सूची में भारत 13वें स्थान पर है। इससे पहले भारत 11वें स्थान पर था। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल पाकिस्तान में 1,045 आतंकी घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2013 के बाद सबसे अधिक हैं। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) देश का सबसे घातक आतंकी संगठन बनकर उभरा है और वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर है। टीटीपी के हमलों में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई और 595 हमले दर्ज किए गए, जिनमें 637 लोगों की मौत हुई।
ये हमले मुख्य रूप से अशांत खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में हुए, जो अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित है। दुनिया के स्तर पर अब पाकिस्तान उन अफ्रीकी देशों बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो की सूची में शामिल हो गया है, जहां दुनिया में आतंकवाद से लगभग 70% मौतें होती हैं।
विज्ञापन
दुनिया में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28% की कमी
दुनियाभर में पिछले साल 2025 में आतंकवाद से होने वाली मौतों में 28% की कमी आई है। आतंकी हमलों की संख्या भी लगभग 22% गिरकर 2,944 हो गई है। कुल मिलाकर इस साल 81 देशों में स्थिति सुधरी है, जबकि 19 देशों में स्थिति खराब हुई है।
पश्चिमी देशों में मौत का आंकड़ा बढ़ा
अगर बात पश्चिमी देशों की जाए तो, इन देशों में आतंकवाद से होने वाली मौतों में लगभग 280% तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही यूरोपियन यूनियन (ईयू) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में 14 यूरोपीय यूनियन देशों में कुल 58 आतंकी हमले दर्ज हुए। इनमें फ्रांस (14 हमले) और जर्मनी (6 हमले) प्रमुख रहे।
टीटीपी की गतिविधियां बढ़ीं
रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंधों में तनाव और सत्ता में अफगान तालिबान की वापसी ने सुरक्षा हालात को और खराब किया है। इससे टीटीपी को अपनी गतिविधियां बढ़ाने का मौका मिला। साथ ही पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) भी काफी सक्रिय है, लेकिन टीटीपी की तुलना में इसके हमले काफी कम रहे।
अपहरण की घटनाओं में वृद्धि
आईईपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान में अपहरण की घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई। वर्ष 2024 में जहां 101 लोग बंधक बनाए गए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 655 हो गई, जिसमें जाफर एक्सप्रेस हमला प्रमुख रहा। खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में सबसे ज्यादा हमले हुए, जो कुल हमलों का 74 प्रतिशत और मौतों का 67 प्रतिशत हिस्सा हैं।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन