फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Terrorists wanted to repeat 2016 in Uri: Army commandos landed in search operation by jamming the phone, big infiltration from Pakistan

'उरी' में '2016' दोहराना चाहते थे आतंकी: फोन जाम कर सर्च ऑपरेशन में उतरे सेना के कमांडो, पाकिस्तान की तरफ से बड़ी 'घुसपैठ'

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Tue, 21 Sep 2021 03:07 PM IST
सार

पाकिस्तान की तरफ से हुई 'घुसपैठ' में करीब छह आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं। सेना के कमांडो ने आतंकियों पर फायरिंग भी की है। हालांकि सेना की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर आतंकियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Terrorists wanted to repeat 2016 in Uri: Army commandos landed in search operation by jamming the phone, big infiltration from Pakistan
भारतीय सेना(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कश्मीर के उत्तरी इलाके में 'उरी' के ब्रिगेड मुख्यालय पर 2016 में आतंकियों ने हमला किया था। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' ने उस हमले की जिम्मेदारी ली थी। भारत ने उस हमले का जवाब नियंत्रण रेखा के पार जाकर 'सर्जिकल स्ट्राइक' से दिया था। सैन्य कमांडो दस्ते ने पाकिस्तान के आतंकी लॉन्चिंग पैड को खत्म कर दिया था। अब पिछले 72 घंटे से उरी सेक्टर में बड़ा सर्च ऑपरेशन चल रहा है। फोन जाम कर दिए गए हैं। इंटरनेट भी बंद है। सूत्रों का कहना है कि आतंकी दोबारा से 'उरी' में '2016' दोहराना चाहते थे। पाकिस्तान की तरफ से हुई 'घुसपैठ' में करीब छह आतंकी शामिल बताए जा रहे हैं। सेना के कमांडो ने आतंकियों पर फायरिंग भी की है। हालांकि सेना की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर आतंकियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 2016 में आतंकियों ने उरी सेक्टर के ब्रिगेड मुख्यालय पर 18 सितंबर को आत्मघाती हमला किया था। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने इस बार भी '18 सितंबर' की तिथि को ध्यान में रखकर घुसपैठ का प्रयास किया है। आतंकियों का पता शनिवार रात को लगा था। सेना ने सारे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया है। 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि उरी में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। घुसपैठ की कोशिश हुई है। आतंकियों की तलाश चल रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि सभी आतंकी वापस सीमा पार चले गए हैं या उनका कोई साथी भारतीय सीमा में छिपा है। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों और सेना के बीच गोलीबारी हुई है। एक जवान के घायल होने की बात कही जा रही है, लेकिन इस बाबत सेना की तरफ पुष्टि नहीं की गई है। आतंकियों के पास केवल पिस्टल या एके 47 जैसे हथियार नहीं थे, बल्कि वे रॉकेट लॉन्चर भी साथ लिए हुए थे। 
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में मोबाइल फोन और इंटरनेट सेवाएं बाधित कर सर्च ऑपरेशन शुरु करना, इसके बड़े मायने हैं। सुरक्षा मामलों के जानकार कैप्टन अनिल गौर (रिटायर्ड) बताते हैं, अतीत में सुरक्षा बलों की टीम किसी ऐसे ठिकाने पर हमला करती थी, जहां आतंकी छिपे रहते थे तो वहां आतंकियों के मददगार 'ऑपरेशन' को बाधित करने का प्रयास करते थे। घाटी में कई बड़े ऑपरेशनों के दौरान सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके गए हैं। इस तरह के सर्च ऑपरेशन के दौरान मोबाइल फोन एवं इंटरनेट बंद करने से आतंकियों के लोकल हैंडलर, जिनमें अंडर ग्राउंड और ओवर ग्राउंड वर्कर शामिल हैं, उन्हें सक्रिय होने का मौका नहीं मिल पाता। आतंकियों और उनके मददगारों का संपर्क टूट जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पाकिस्तान ने अपनी सीमा में बॉर्डर पर ऐसे मोबाइल टावर लगा रखे हैं, जिनके माध्यम से वहां का सिमकार्ड भारतीय सीमा में चलता है। पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ करने वाले आतंकी, उसी सिमकार्ड के जरिए अपने आकाओं से बात करते हैं। अगर भारतीय सीमा में जैमर लगाया जाता है तो वे लोकल हैंडलर के साथ संपर्क नहीं कर पाते। वे पाकिस्तान में तो बात कर सकते हैं, मगर घाटी में किसी को फोन नहीं लगा पाते। ऑपरेशन की सफलता के लिए यह एक जरुरी कदम होता है। सेना द्वारा उरी के चप्पे चप्पे को खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग के बाद चार आतंकी वापस पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर गए हैं। बाकी दो आतंकियों की तलाश जारी है। जिस तरह के साजो सामान से आतंकी लैस थे, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed