फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   This should not happen democracy Controversy purification speech Uttarakhand Kharge lashes out Rajya Sabha

'लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए': उत्तराखंड में मंंच शुद्धिकरण से खरगे दुखी, नड्डा बोले- 'हम जांच करेंगे'

Thu, 13 Aug 2026 11:43 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 13 Aug 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
This should not happen democracy Controversy purification speech Uttarakhand Kharge lashes out Rajya Sabha
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : ANI

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया। इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया। इस पर खरगे ने सरकार से सवाल भी पूछा। वहीं,  केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले को दुखद बताया है। 

विज्ञापन


खरगे ने क्या कहा? 
खरगे ने राज्यसभा में कहा,’मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है। मैंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में रामलीला मंच से एक जनसभा को संबोधित किया था, जहां लाखों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया। मैंने केवल वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में बात की। लेकिन मेरे भाषण के बाद, कल भाजपा के लोगों ने सामूहिक रूप से हवन किया और उस मंच का शुद्धिकरण किया। आपने भी इसके बारे में अखबारों में पढ़ा होगा। क्या लोकतंत्र में चीजें इसी तरह होनी चाहिए?’
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नड्डा ने क्या कहा? 

 

 

वहीं, सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब दिया। उन्होंने कहा,’खरगे जी ने जो कहा, वह वाकई दुखद है, न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि हम सभी के लिए। भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। कभी नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन


'मामले की जांच होगी'
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन हम इसकी जांच करेंगे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि वहां जो कुछ भी हुआ, उसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी। लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करता है। मैं इसकी निंदा करता हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले को देखेंगे। यह हम सभी के लिए बहुत खेद की बात है कि आपकी भावनाएं आहत हुईं।'




(यह खबर अपडेट हो रही है)

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed