पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Threat received to blow up a Karnataka court; investigation underway, police suspect it to be a hoax.

Bomb Threat: कर्नाटक की एक अदालत को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच जारी, पुलिस को फर्जी होने का संदेह

Thu, 02 Jul 2026 12:41 PM IST
Asmita Tripathi आईएएनएस, मैसूर
आईएएनएस, मैसूर Published by: Asmita Tripathi Updated Thu, 02 Jul 2026 12:41 PM IST
सार

कर्नाटक की एक अदालत  को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी अभियान चलाया। जांच में कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस धमकियों को फिलहाल फर्जी मान रही है

विज्ञापन
Threat received to blow up a Karnataka court; investigation underway, police suspect it to be a hoax.
कोर्ट । (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कर्नाटक में अदालतों को निशाना बनाकर लगातार मिल रही बम की धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। मैसूर स्थित एक अदालत में बम लगाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अदालत का बारीकी से निरीक्षण किया। हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी भी विस्फोटक सामग्री का पता नहीं चला है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह धमकी झूठी हो सकती है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही न बरतते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यह घटना पिछले सप्ताह हुई इसी तरह की घटनाओं की कड़ी है, जब दो निजी होटलों को भी फर्जी बम धमकियों से निशाना बनाया गया था।

विज्ञापन

कारवार की प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय को भी मिली धमकी

वहीं, कुछ दिन पहले कारवार स्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय को एक ईमेल मिला जिसमें न्यायालय के ई-प्रशासन कार्यालय और अभिलेख कक्ष में विस्फोटक सामग्री रखे जाने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और खोजी कुत्तों व बम निरोधक दस्ते की मदद से इमारत की गहन तलाशी ली गई। इस तलाशी अभियान में भी कोई विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि जिला अदालत और तहसीलदार कार्यालय में बम लगाए जाने की बात जिला अदालत के आधिकारिक ईमेल पर भी मिली है। इस प्रकार की लगातार धमकियों के कारण अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

जांच जारी, सुरक्षा बढ़ाई गई
अधिकारियों का मानना है कि ये धमकियां संभवत फर्जी हैं और इनका उद्देश्य केवल भय का माहौल बनाना है। हालांकि, इन धमकियों के पीछे कौन लोग हैं और उनका मकसद क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अदालतों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed