फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   thrissur keralam lodge molestation fake policemen attack husband suspicion arrested

केरलम में रक्षक बने भक्षक?: छह लोगों ने लूटी महिला की अस्मत; पुलिस बन होटल में घुसे थे आरोपी, पांच गिरफ्तार

Thu, 01 Oct 2026 04:53 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, त्रिशूर, केरलम
पीटीआई, त्रिशूर, केरलम Published by: अमन मौर्या Updated Thu, 01 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

लॉज में ठहरे प्रेमी जोड़े पर पुलिसकर्मी बनकर लोगों ने किया हमला। युवक के हाथ-पैर तोड़े और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में अबतक पांच की गिरफ्तार हो चुकी है।

विज्ञापन
thrissur keralam lodge molestation fake policemen attack husband suspicion arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केरलम में अपने दोस्त के साथ एक लॉज में ठहरी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी, पुलिसकर्मी बनकर आए और उन्होंने अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि तमिलनाडु के तिरुपुर के रहने वाले एक पुरुष और उसकी महिला मित्र ने केएसआरटीसी बस स्टैंड के पास एक लॉज में कमरा लिया था। इस दौरान आरोपियों ने महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था। यह घटना 22 सितंबर की है। पुलिस ने बताया कि छह लोगों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट की। इससे उसके हाथ-पैर टूट गए। इसके बाद उसे तिरुपुर के पास एक अस्पताल के बाहर छोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एफसीआरए बिल: जेपीसी के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में पार्टी ने क्या की मांग?
विज्ञापन


पुलिस को किस पर है शक?
पुलिस को शक है कि यह हमला उस व्यक्ति की पत्नी के कहने पर किया गया था। आरोप है कि उसने ही उसके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रैक की और आरोपियों को जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये लोग पुलिस अधिकारी बनकर कमरे में घुस आए और व्यक्ति के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरदस्ती कार में ले गए। अधिकारियों के अनुसार रास्ते में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, इससे उसके हाथ और पैरों में कई जगह फ्रैक्चर हो गए। तिरुपुर के पास एक अस्पताल के बाहर उसे छोड़ने के बाद, दो लोगों ने महिला को दूसरी कार में बिठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तमिलनाडु: धारापुरम उपचुनाव के लिए सीएम विजय की हुंकार, एआईएडीएमके-डीएमके पर साधा निशाना; जनता से की क्या अपील?

जांच में अबतक क्या हुआ?
महिला के बयान के आधार पर तमिलनाडु पुलिस ने मामला दर्ज करके इसे त्रिशूर सिटी पुलिस को सौंप दिया। त्रिशूर के असिस्टेंट कमिश्नर की देखरेख में हुई जांच के दौरान, एक आरोपी को नेडुम्बसेरी एयरपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर तिरुपुर से तीन लोगों को पकड़कर अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुधवार को तमिलनाडु के पलानी से पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एक और व्यक्ति जिसके नाबालिग होने का संदेह है, उसे अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed