सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   tmc-rebel-group-supports-modi-govt-kakoli-ghosh-nda-alliance-equations-cabinet-expansion-lok-sabha-TDP-JDU

नायडू नहीं अब काकोली घोष होंगी अहम किरदार: बदलेंगे मोदी सरकार में सहयोगियों के समीकरण, बागी होंगे दमदार

Himanshu Mishr हिमांशु मिश्र
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:55 AM IST
विज्ञापन
सार

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों द्वारा मोदी सरकार को समर्थन दिए जाने से एनडीए की राजनीतिक स्थिति और मजबूत होती दिखाई दे रही है। इस घटनाक्रम से सरकार की सहयोगी दलों पर निर्भरता कम होने के साथ गठबंधन के भीतर शक्ति संतुलन में भी बदलाव के संकेत मिले हैं। बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार का महत्व बढ़ा है और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में इस गुट को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा तेज है।

tmc-rebel-group-supports-modi-govt-kakoli-ghosh-nda-alliance-equations-cabinet-expansion-lok-sabha-TDP-JDU
टीएमसी के बागी हो सकते हैं मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
विज्ञापन

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस के बागी धड़े का मोदी सरकार को समर्थन की घोषणा ने राजग के सहयोगी दलों के समीकरण उलट पलट दिए हैं। एक ओर जहां मोदी सरकार की सहयोगी दलों पर निर्भरता कम हुई है, वहीं इस सियासी घटनाक्रम में टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की जगह तृणमूल बागी गुट की अगुवाई करने वाली काकोली घोष दस्तीदार सबसे अहम किरदार बन कर उभरी हैं।


निकट भविष्य में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मोदी सरकार में टीडीपी की कम होती धमक की बानगी पेश करेगी। गौरतलब है कि यह बागी गुट अब मोदी सरकार में टीडीपी को दूसरे और जदयू को तीसरे नंबर पर धकेल कर पहले नंबर पर काबिज हो गया है। बागी गुट के पास अब तक 20 सांसदों का समर्थन है जो कि टीडीपी से 4 और जदयू से आठ ज्यादा है। राज्यसभा में इस गुट के तीन सांसद हैं। उच्च सदन में यह संख्या 8 तो लोकसभा में 22 तक पहुंच सकती है। जाहिर तौर पर केंद्रीय राजनीति में आए इस बदलाव ने मोदी सरकार को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कैबिनेट एक राज्य मंत्री की मांग
बागी धड़े ने जल्द संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में अपने लिए कैबिनेट के दो और राज्य मंत्री का एक पद मांगा है। वर्तमान में 16 सदस्यों वाली टीडीपी और 12 सदस्यों वाले जदयू के कैबिनेट के एक—एक और राज्य मंत्री के एक—एक पद हैं। चूंकि टीडीपी बागी धड़े के सांसदों की संख्या इन दो दलों की तुलना में बेहद ज्यादा है, ऐसे में भाजपा नेतृत्व टीएमसी की मांग को स्वीकार कर सकता है।
विज्ञापन


तीन सौ का आंकड़ा पार
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली बार राजग ने तीन सौ का आंकड़ा पार किया है। बागी गुट के समर्थन के बाद अब लोकसभा में राजग के सांसदों की  संख्या 312 हो गई है। स्थिति में बदलाव के बाद अब सरकार की निगाहें परिसीमन को अमली जामा पहनाने के लिए दो तिहाई समर्थन हासिल करने पर है। बीते सत्र में सरकार को 298 सांसदों का साथ मिला था। इस दृष्टि से अब यह आंकड़ा 318 पर पहुंच गया है। राज्यसभा में आरामदायक स्थिति में आने के बाद  सरकार डीएमके समेत कुछ अन्य दलों को भी साधने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed