{"_id":"68de4c7a930257925408a196","slug":"tn-cm-condemns-release-of-rss-commemorative-coin-says-india-should-be-rescued-from-pitiful-state-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: 'सांप्रदायिक सोच ने राष्ट्रपिता की हत्या की', RSS के स्मारक सिक्का को लेकर PM मोदी पर बरसे स्टालिन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: 'सांप्रदायिक सोच ने राष्ट्रपिता की हत्या की', RSS के स्मारक सिक्का को लेकर PM मोदी पर बरसे स्टालिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 02 Oct 2025 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
MK Stalin Slams PM Modi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गांधी जयंती पर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सीएम स्टालिन एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी पर आरएसएस का स्मारक सिक्का जारी करने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, इसी संगठन की विचारधारा ने गांधीजी के हत्यारे की सोच को आकार दिया।
एमके स्टालिन, सीएम, तमिलनाडु
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने पर जारी किए गए विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्के का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए 'शर्मनाक और दयनीय स्थिति' है कि जिस संगठन की विचारधारा ने गांधीजी के हत्यारे की सोच को आकार दिया, उसी का स्मरण आजादी के भारत में सरकार की तरफ से कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - PM Modi: पीएम मोदी बोले- RSS प्रमुख का भाषण प्रेरणादायक, भारत की क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही
सीएम स्टालिन ने गांधीजी को श्रद्धांजलि
सीएम स्टालिन ने आज चेन्नई में गांधीजी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इसकी नींव महात्मा गांधी ने रखी थी। उन्होंने कहा, 'गांधीजी वह शक्ति हैं, जो हमें हमेशा नफरत और विभाजन की ताकतों से लड़ने की हिम्मत देती रहेगी।'
प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा निशाना
मुख्यमंत्री स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने लिखा, 'यह दुखद है कि आज देश की बागडोर संभालने वाला शख्स, आरएसएस की शताब्दी पर विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी कर रहा है। यह वही संगठन है जिसने उस सांप्रदायिक सोच को जन्म दिया, जिसने हमारे राष्ट्रपिता की हत्या की। इस स्थिति से भारत को बाहर निकालना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।'
RSS के स्मारक सिक्के में क्या-क्या?
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। सिक्के पर भारत माता की भव्य छवि अंकित है, जिसमें वे वरद मुद्रा में दिखाई गई हैं। उनके पास एक सिंह भी दर्शाया गया है। सिक्के की एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक (अशोक स्तंभ) है। इस तस्वीर में आरएसएस के स्वयंसेवक भारत माता को नमन करते दिखाए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Amit Shah: 'स्वयंसेवक होने पर गर्व....', गृहमंत्री अमित शाह ने 'राष्ट्र निर्माण' में आरएसएस की भूमिका को सराहा
सीएम स्टालिन ने लिया संकल्प
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि गांधी जयंती पर सभी नागरिक यह संकल्प लें कि देश को नफ़रत की राजनीति और विभाजनकारी ताकतों से बचाएंगे। उन्होंने कहा, 'यह वह प्रतिज्ञा है जिसे हम सबको गांधीजी के जन्मदिवस पर लेना चाहिए।
Trending Videos