Top News: आज पेश होगा केंद्रीय बजट 2026-27; दिल्ली-NCR में बारिश; निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर में रविवार की सुबह बारिश हुई। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया।ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
बजट आज: विकास, विनिर्माण व रोजगार को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आम बजट पेश करेंगी। सीतारमण का यह लगातार नौंवां बजट होगा। इसमें विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बार के बजट में विशेष तौर पर ऐसे उपायों पर नजर होगी, जो अमेरिकी टैरिफ समेत वैश्विक व्यापारिक संघर्षों से अर्थव्यवस्था को बचा सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर..
दिल्ली-NCR में हल्की-हल्की बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। हल्की हवाएं चलने से माहौल में ठंड बढ़ गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में 1 से 7 फरवरी के बीच 3 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे हिमालयी राज्यों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम के इलाकों में बारिश की संभावना है। पहले दो विक्षोभ 31 जनवरी से 3 फरवरी तक असर दिखाएंगे, जबकि तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने आज के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी था। बारिश के बाद अब एनसीार में ठिठुरन बढ़ रही है। पढ़ें पूरी खबर...
जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग
मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री को हिला देने वाली घटना सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू में स्थित निवास के बाहर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में चार राउंड फायरिंग की आवाज सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हरकंप सा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही इलाके को सील कर दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान ने सात भारतीय बंदियों को वापस भेजा
करीब ढाई साल पहले बाढ़ के दौरान पाकिस्तान जा पहुंचे सात भारतीयों को पाकिस्तान ने वापस लौटा दिया है। वापसी की यह कार्यवाही कल अटारी -वाघा सीमा पर हुई। अटारी सीमा पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सात कैदियों की रिहाई का आदेश आज भारत और पाकिस्तान दोनों को मिल गया था। पाकिस्तानी रेंजर्स ने सातों कैदियों को बीएसएफ को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर...
जयपुर की फैक्टरी में धमाका, दो लोगों की मौत
राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी, रोड नंबर 17 स्थित ‘विल्सन क्रायो गैसेज’ (सुपर गैस) फैक्टरी में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
सीएम नायडू पर विवादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने YSRCP नेता रामबाबू को किया गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर कथित टिप्पणी के मामले में वरिष्ठ वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच जारी राजनीतिक गर्माहट के बीच मामले में नया मोड़ तब सामने आया, जब शनिवार देर रात आंध्रा पुलिस ने पूर्व मंत्री अंबाती रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया। उनपर आरोप है कि उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। पढ़ें पूरी खबर..
ऑपरेशन सिंदूर में नापाक चाल चल रहा था पाकिस्तान, 10 मिनट में किए थे 40 करोड़ साइबर हमले
दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान फेक न्यूज और साइबर हमला की मदद से अपने नापाक इरादे को अंजाम देने की तैयारी में था। एक तरफ जहां भारत आतंकियों का पनाहगार पाकिस्तान को उसके घिनौने कृत्य को लेकर सबक सिखा रहा था। वहीं दूसरी ओर नापाक पड़ोसी हमेशा की तरह अपनी एआई, डीपफेक की मदद से अपनी गंदी चाल चल रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साइबर हमलावरों ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की वेबसाइट को हैक करने की हरसंभव कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर..
भारत ने 4-1 से जीती सीरीज, पांचवें टी20 में कीवियों को 46 रन से हराया
भारत ने पांचवें टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए आखिरी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की शतकीय और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 271 रन बनाए। यह उनका बांग्लादेश (297/6) और श्रीलंका (283/1) के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए फिन एलन ने 80 रनों की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर..
'मर्दानी' के सामने नहीं दबी 'बॉर्डर 2' की दहाड़
फिल्म 'बॉर्डर 2' का पहला सप्ताह सिनेमाघरों में शानदार रहा। इस फिल्म ने 23 जनवरी को थिएटर्स में दस्तक दी थी। शुरुआती चार दिन कोई मजबूत फिल्म आसपास नहीं होने के चलते, इसकी खूब चांदी रही। ओपनिंग डे के बाद, शनिवार और रविवार को जमकर कमाई की। फिर सोमवार को गणतंत्र दिवस की छु्ट्टी पर भी रिकॉर्डतोड़ कारोबार किया। फिल्म अब दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
शरद पवार से मिले पार्थ, और फिर किया जाने लगा ये दावा
दिवंगत नेता अजित पवार और महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार ने शनिवार को एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे एनसीपी के दोनों विरोधी गुटों के विलय के बारे में अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़ें पूरी खबर...
