TOP News: T20 विश्वकप के फाइनल में भारत; ईरानी सेना को ट्रंप की धमकी; असम में सुखोई-30 विमान दुर्घटनाग्रस्त
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है। भारत ने इस तरह चौथी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का रुख अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने पलटा। वहीं पश्चिम एशिया में जारी तनाव आज अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद भी अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष कम होने के बजाय और बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस संघर्ष को लेकर सख्त संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस को हथियार डालने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस से कहा है कि वे अपने हथियार डाल दें। इसके साथ ही असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता होने की सूचना है। पायलट की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
चौथी बार फाइनल में भारत: अक्षर-बुमराह ने किस तरह इंग्लैंड के हाथ से छीनी बाजी?
सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है। भारत ने इस तरह चौथी बार टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। भारतीय टीम इससे पहले 2007, 2014 और 2024 में फाइनल में जगह बना चुकी है। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन मैच का रुख अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने पलटा। पढ़ें पूरी खबर...
असम के कार्बी आंगलोंग में सुखोई-30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त
असम के कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके में गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक पायलट के लापता होने की सूचना है। पायलट की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर की मदद से बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
'हथियार डाल दें, नहीं तो मौत तय': ईरानी IRGC-सेना और पुलिस को ट्रंप का अल्टीमेटम
पश्चिम एशिया में जारी तनाव आज अपने सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद भी अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष कम होने के बजाय और बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इस संघर्ष को लेकर सख्त संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस को हथियार डालने के लिए कड़ी चेतावनी दी है। व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड, सेना और पुलिस से कहा है कि वे अपने हथियार डाल दें। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिकी संसद में ट्रंप की ईरान युद्ध नीति पर टकराव
अमेरिका में ईरान के खिलाफ जारी सैन्य अभियान को लेकर राजनीति तेज हो गई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले रोकने के प्रस्ताव को बहुत कम अंतर से खारिज कर दिया। गुरुवार को हुए मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 212 वोट पड़े, जबकि 219 सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता, तो ट्रंप प्रशासन को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकनी पड़ती, जब तक कि कांग्रेस इसकी अनुमति न देती। यह लगातार दूसरा दिन है जब अमेरिकी संसद में ऐसा प्रस्ताव गिरा है। इससे पहले सीनेट में भी इसी तरह का प्रस्ताव 47-53 मतों से खारिज हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली मेट्रो की पहली रिंग पूरी, मैजेंटा लाइन का विस्तार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च को मेट्रो के दो काॅरिडोर चालू हो जाएंगे। इसमें से एक काॅरिडोर के शुरू होने से दिल्ली को देश की पहली रिंग मेट्रो मिलेगी। वहीं, तीन अन्य काॅरिडोर की नींव भी रखी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन प्रोजेक्टों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनके पूरा होने के बाद दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को विस्तार मिलेगा। आवाजाही निर्बाध होने से सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी। इससे आबोहवा भी साफ होगी। पढ़ें पूरी खबर...
ईरानी हथियार से पस्त हुए अमेरिका और खाड़ी देश
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब सातवें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ईरानी ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए अमेरिका और पश्चिम एशिया के कई देश यूक्रेन के अनुभव का सहारा लेना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ऑनलाइन पंजीकरण आज शुरू, ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से
उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सुबह 7 बजे से पंजीकरण वेबसाइट तथा मोबाइल एप के माध्यम से उपलब्ध रहेगा। वहीं, 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम एशिया संकट: बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही हवाई यात्रा
पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह रूप लेता नजर आ रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां इस संघर्ष ने खाड़ी देशों के साथ-साथ पूरे दुनिया की राजनीति में तहलका मचा दिया है। वहीं दूसरी ओर इसका व्यापाक प्रभाव हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। इसी बीच गुरुवार को भारतीय एयरलाइनों ने कुल 281 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि वे लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, 6 डिग्री ऊपर जाएगा पारा
दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। ऐसे में बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों ने गर्मी का अहसास किया। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी धीर-धीरे खत्म हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 18.2 आया नगर में 18.1 और लोधी रोड में 17 और पालम में 16.1 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
तलाक की खबरों के बीच फिर तृषा के साथ नजर आए विजय
पिछले दिनों दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय थलापति की पत्नी ने तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में दायर की। तलाक की खबरों के बीच विजय गुरुवार को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृष्णा कृष्णनन के साथ एक कार्यक्रम में नजर आए। जानिए, दोनों साथ में कहां पहुंचे? क्या इस तरह उन्होंने अपने नए रिश्ते को दुनिया के सामने कबूल कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट
कमेंट X