फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala

Top News: अमेरिकी हमलों से दहला ईरान; फीफा विश्व कप में नॉर्वे को हराकर चौथी बार अंतिम-4 में पहुंचा इंग्लैंड

Sun, 12 Jul 2026 06:19 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 12 Jul 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज रविवार, 12 जुलाई 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात पश्चिम एशिया की, जहां अमेरिका ने ईरान के खिलाफ इस सप्ताह तीसरे दौर के सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह कार्रवाई ईरान के आईआरजीसी की ओर से एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले के जवाब में की जा रही है। उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि गिरोह ने अविनाश शुक्ला को चोरी की जिम्मेदारी सौंपी थी और सबसे अधिक बार वही सीसीटीवी कैमरों में चोरी करते नजर आया, जबकि बाकी आरोपी उसे कवर करते थे। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 300 से अधिक सड़कें बंद हैं। यमुनोत्री हाईवे पर फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया, जबकि पुणे कचरा प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई है। खेल जगत में जूड बेलिंगहम के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। वहीं, दिल्ली सरकार ने नई ईवी नीति के तहत सभी अधिकृत डीलरशिप पर छह महीने के भीतर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना अनिवार्य कर दिया है। इधर, संसद के आगामी मानसून सत्र में विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए) विधेयक पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। क्रिकेट में इंग्लैंड ने भारत को टी20 सीरीज में 4-0 से हराकर दबदबा कायम रखा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्यस्थलों पर उम्र के आधार पर भेदभाव से 2040 तक विकसित देशों को 500 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। वहीं, ईरान ने अमेरिका को बताया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हालिया हमले एक गलती थे। उधर, चीन ह्यूमनॉइड रोबोट तकनीक में तेजी से आगे बढ़ रहा है, हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक अभी बड़े पैमाने पर इंसानों की जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
अमेरिका ईरान युद्ध - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका ने फिर शुरू किए हमले: बमबारी से दहला ईरान, होर्मुज में जहाज पर आईआरजीसी के हमले का बताया जवाब    
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि अमेरिकी सेना ने आज शाम 7:15 बजे (ईटी) ईरान के खिलाफ नए हमलों की शुरुआत की है। यह इस सप्ताह ईरान के खिलाफ हमलों का तीसरा दौर है। ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर किए जा रहे हैं। सेंटकॉम के अनुसार, यह कार्रवाई ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की तरफ से एक वाणिज्यिक जहाज पर किए गए हमले के जवाब में की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर चढ़ावा: 40 दिन में 70 बार की चोरी, 50 बार अविनाश ने पार की थी रकम; अनुकल्प-लवकुश रचते रहे पूरा खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है। गिरोह ने मिलकर अविनाश शुक्ला को चोरी करने की जिम्मेदारी दे रखी थी। सबसे अधिक बार वही चोरी करते कैमरे में कैद हुआ। बाकी के लोग उसको कवर करके खड़े रहते थे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
मानसून बना मुसीबत - फोटो : अमर उजाला
मानसून का कहर: उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, सैकड़ों सड़कें बंद; IMD ने जारी किया अपडेट
पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन तथा मलबा आने से हालात बिगड़ गए हैं। दोनों राज्यों में 300 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। उत्तराखंड में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 120 सड़कें, जबकि हिमाचल प्रदेश में 189 सड़कें, 146 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 104 पेयजल योजनाएं बंद हैं। वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा बह जाने से फंसे करीब 100 श्रद्धालुओं को रस्सियों के सहारे सुरक्षित निकाला गया। बारिश के कारण सड़कें खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। उधर, मिजोरम में लगातार बारिश के बीच चार यात्री बाढ़ के पानी में फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया। महाराष्ट्र के पुणे में कचरा प्लांट में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। बचाव दल ने मलबे में फंसे 14 लोगों को निकाल लिया है। बचाव अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
बेलिंगहम और हैरी केन - फोटो : FIFA.COM
England vs Norway: क्या 1966 का इतिहास दोहराएगा इंग्लैंड? नॉर्वे को हराकर चौथी बार अंतिम-4 में, बेलिंगहम चमके
जूड बेलिंगहम फीफा विश्व कप 2026 में लगातार इंग्लैंड के सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में नॉर्वे के खिलाफ उन्होंने अतिरिक्त समय में विजयी गोल दागते हुए टीम को 2-1 से जीत दिलाई और इंग्लैंड को 2018 के बाद पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Delhi EV Policy: हर ईवी डीलरशिप पर छह माह में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर एक्शन
दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति के तहत राजधानी में चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब हर अधिकृत ईवी डीलरशिप को अधिसूचना जारी होने के छह महीने के भीतर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना अनिवार्य होगा। तय समय में यह व्यवस्था नहीं करने वाले डीलरों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे डीलरों को विभाग के निर्धारित पोर्टल से डी-एक्टिवेट किया जा सकता है, जिससे उनके माध्यम से सब्सिडी संबंधी प्रक्रिया प्रभावित होगी। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मानसून सत्र: विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक की राह आसान नहीं; चढ़ावा चोरी मामले पर मचेगा घमासान
संसद के मानसून सत्र में विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए) 2025 विधयेक प्रस्ताव के पास होने की राह मुश्किल होगी। सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देना होगा। इसमें, धारा 45, धारा 47, धारा 11 पर सबसे अधिक आपत्तियां हैं। विपक्ष समेत कई राज्यों का मानना है कि वीबीएसए में उनके अधिकार व शक्तियां कम हो जाएंगी। इसके अलावा, आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों को इस विधेयक में जोड़ने पर भी आपत्ति है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
रोहित-विराट - फोटो : PTI
T20 की हार का ODI में हिसाब चुकाएगा भारत: रोहित-कोहली की वापसी से पलटवार की आस, इंग्लैंड से बदला लेने का मौका
टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के कुछ ही महीने बाद भारतीय टीम का सबसे छोटे फॉर्मेट में दबदबा पूरी तरह बिखरता नजर आया है। पहले आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत का 2-0 से सफाया किया और अब इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा, जबकि बाकी चारों मैचों में मेजबान टीम ने भारत को हर विभाग में पीछे छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
बुजुर्ग कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
Report: बुजुर्ग कर्मियों की अनदेखी पड़ेगी भारी, 2040 तक अमीर देशों को 47 लाख करोड़ का नुकसान संभव
कार्यस्थलों पर बढ़ती उम्र के चलते होने वाले भेदभाव की वजह से दुनिया के विकसित और अमीर देशों (ओईसीडी देशों) को वर्ष 2040 तक करीब 47 लाख करोड़ रुपये (500 बिलियन डॉलर) का भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
क्या होर्मुज में हमलों को ईरान ने माना गलती?: रिपोर्ट में दावा, अमेरिका बोला- बातचीत जारी रखना चाहता है तेहरान
ईरान के अधिकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों को निजी तौर पर बताया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हाल में हुए हमले एक गलती थे। सीबीएस न्यूज ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों के पीछे ईरान का एक ऐसा धड़ा था, जो अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता को विफल करना चाहता था। पढ़ें पूरी खबर...

top headlines today important and big news stories of 12 july 2026 updates on amar ujala
ह्यूमनॉइड रोबोट - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Robot: अरबों डॉलर का निवेश, फिर भी इंसानों की जगह नहीं ले सके रोबोट; ह्यूमनॉइड रोबोट का कारोबार तेजी से बढ़ा
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन ने ह्यूमनॉइड रोबोट के विकास में उल्लेखनीय बढ़त बनाई है। चीन की कंपनियां दुनिया में सबसे अधिक ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार कर रही हैं और सरकार इस क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश कर रही है। हालांकि, इन रोबोटों का तेजी से बढ़ता किराया कारोबार यह भी दिखा रहा है कि मौजूदा तकनीक अभी इतनी परिपक्व नहीं हुई है कि कारखानों, दफ्तरों या घरों में बड़े पैमाने पर इन्सानों की जगह ले सके। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed