आज के दिन: यूपी में बनेगा पौधरोपण का नया रिकॉर्ड, केजरीवाल की पार्टी का सुंदरकांड पाठ
नमस्कार! आज है रविवार, 12 जुलाई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज उत्तर प्रदेश में पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनेगा। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर के दौरे पर रहेंगे।
यूपी में बनेगा पौधरोपण का नया रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई को एक दिन में 35 करोड़ पौधे लगाकर पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पौधरोपण महाभियान-2026 को जनसहभागिता के साथ उत्सव के रूप में आयोजित किया जाएगा। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा और सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे लगाएगा। महाभियान में ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि 3.25 करोड़, उद्यान 1.50 करोड़ और पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ पौधरोपण करेगा। वन विभाग ने इस वर्ष अपनी करीब दो हजार नर्सरियों में 52.44 करोड़ पौधे तैयार किए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
बिहार के मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर दौरा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 12 जुलाई को मुजफ्फरपुर के दौरे पर आएंगे। यहां सीएम MIT कॉलेज में आयोजित मुख्य समारोह में कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सिकंदरपुर लेक फ्रंट और स्टेडियम का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
आप का सुंदरकांड पाठ
आम आदमी पार्टी राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर देशव्यापी सिग्नेचर अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत रविवार को सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। पार्टी 12 जुलाई को सुबह 10 बजे दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क (जेएमडी टेंट) में सुंदरकांड पाठ का आयोजन करेगी। इसके बाद भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
बिहार के विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
गया के बिपार्ड परिसर में 11 और 12 जुलाई को बिहार विधानसभा के सभी विधायकों के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। आज इसका आखिरी दिन है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने किया। प्रशिक्षण में संसदीय कार्यप्रणाली, विधायी प्रक्रिया, ई-विधानसभा और सुशासन जैसे विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दे रहे हैं।