{"_id":"69acca106df4816cc70ca887","slug":"top-headlines-today-important-and-big-news-stories-of-8th-march-2026-updates-on-amar-ujala-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TOP News: ईरान के कई तेल डिपो पर हमले, टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; पढ़ें सुर्खियां...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
TOP News: ईरान के कई तेल डिपो पर हमले, टी20 विश्वकप फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत; पढ़ें सुर्खियां...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। तेहरान में तेल डिपो और ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमलों के बाद शहर में आग और धुएं से दहशत फैल गई। इस्राइल ने इन हमलों की पुष्टि की है, जबकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिनाब के एक स्कूल पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसमें अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। वहीं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को वैश्विक परमाणु खतरा बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई को दुनिया के लिए जरूरी बताया है। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान की रणनीति पारंपरिक जीत हासिल करने के बजाय लंबे समय तक संघर्ष झेलकर विरोधियों पर दबाव बढ़ाने की है। दूसरी ओर इस तनाव का असर दुनिया और भारत तक दिख रहा है। पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए अभियान तेज किया है और सात दिनों में 52 हजार से अधिक भारतीयों को वापस लाया गया है। वहीं देश में अन्य घटनाएं भी चर्चा में रहीं। ओडिशा में बोर्ड परीक्षा के बाद घूमने गए पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विनायक दामोदर सावरकर को महान देशभक्त बताते हुए उनके हिंदुत्व विचारों को आज भी प्रासंगिक बताया। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं की उपलब्धियों और भागीदारी पर भी जोर दिया गया। देश और दुनिया के सभी अपडेट जानने के लिए इस पेज पर बने रहे...
Trending Videos
Tehran Oil Depot Attack: ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत
ईरान संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच इस्राइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में ईंधन भंडारण केंद्रों पर बड़े हमले की पुष्टि की है। इस्राइल की सेना ने कहा कि उसने तेहरान में कई फ्यूल स्टोरेज कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया। हमलों के बाद शहर के कई इलाकों में आग और घना धुआं फैल गया। ईरानी मीडिया के अनुसार दक्षिण तेहरान में स्थित एक तेल डिपो पर भी हमला हुआ। यह पहली बार बताया जा रहा है कि ईरान के तेल ढांचे को इस स्तर पर निशाना बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Analysis: भारत की बल्लेबाजी दमदार, न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में धार; फाइनल में किसका पलड़ा रहेगा भारी?
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 विश्वकप 2026 फाइनल
- फोटो : ICC
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी आठ मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं, लेकिन दोनों के सफर और ताकत में साफ फर्क दिखाई देता है। एक तरफ भारत की बल्लेबाजी टूर्नामेंट में शानदार लय में रही है, तो दूसरी ओर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पूरे विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में फाइनल मुकाबला बल्लेबाजी बनाम गेंदबाजी की दिलचस्प टक्कर बन सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
क्या ईरान ने ही मिनाब स्कूल पर किया हमला?: ट्रंप ने ईरानी शासन पर लगाया आरोप, कहा- इसमें अमेरिका का हाथ नहीं
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : PTI
अमेरिका और इस्राइल के साथ ईरान के जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के मिनाब शहर में जिस प्राथमिक स्कूल पर हमला हुआ और जिसमें कम से कम 165 लोगों की मौत हुई, उसके पीछे खुद ईरान जिम्मेदार है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस हमले में शामिल नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
Odisha: बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत
संकेतिक तस्वीर
- फोटो : एडोव
ओडिशा के कोरापुट और मयूरभंज जिलों में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इन दुखद घटनाओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है, और घटनाओं पर बीजू जनता दल (बीजद) और विपक्षी कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पढ़ें पूरी खबर...
Savarkar: 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर
सभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी।
- फोटो : https://x.com/nitin_gadkari
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को विनायक दामोदर सावरकर को एक महान देशभक्त, वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति और एक आदर्श समाज सुधारक बताया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व पर सावरकर द्वारा दी गई व्याख्या आज भी प्रासंगिक और उपयोगी है। पढ़ें पूरी खबर...
अपराजिता: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला ओपन हाउस में आधी दुनिया का जश्न, खुलकर कीं मन की बातें
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला की ओर से ओपन हाउस में महिलाओं के लिए ऐसा मंच सजा, जहां उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। महिलाएं सिर्फ श्रोता बनकर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने बेबाकी से अपने सवाल भी पूछे। विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहीं 200 चुनिंदा महिलाओं की मौजूदगी में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, डीसीपी महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा, डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल और एडीसीपी ट्विंकल जैन ने अपने अनुभवों से उनकी जिज्ञासाएं शांत कीं। हर सवाल के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास झलक रहा था। हर जवाब के साथ तालियों की गड़गड़ाहट माहौल में गर्मजोशी भर रही थी। पढ़ें पूरी खबर...
विमानन क्षेत्र में महिलाओं की उड़ान: केबिन क्रू से ऑपरेशन तक भागीदारी, इंडिगो-एअर इंडिया में कितनी कर्मचारी?
देश के विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। इंडिगो और एअर इंडिया में महिला पायलटों की संख्या वैश्विक औसत से अधिक है। इंडिगो में कुल पायलटों में 17.5 फीसदी महिलाएं हैं। वहीं, एअर इंडिया में 16 फीसदी पायलट महिलाएं हैं। यह आंकड़ा दुनिया के औसत से काफी ज्यादा माना जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर दोनों प्रमुख एयरलाइनों ने अपने यहां महिला पायलटों की संख्या से जुड़ी जानकारी साझा की। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम एशिया संकट: ईरान और खाड़ी देशों के टकराव के बीच भारत सरकार सक्रिय, सात दिन में 52,000+ लोग स्वदेश लौटे
ईरान से भारत लौटे नागरिक
- फोटो : एएनआई
पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार सक्रिय है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने कहा कि जिन भारतीय नागरिकों को ट्रांजिट या कम समय की यात्रा के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा था, उन्हें सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
Israel-Iran Conflict: 'परमाणु खतरे को खत्म करना दुनिया के लिए जरूरी', नेतन्याहू ने ईरान पर क्या आरोप लगाए?
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम
- फोटो : ANI
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना सिर्फ इस्राइल के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए जरूरी है। नेतन्याहू ने कहा कि अगर इस्राइल अपने अभियान में सफल होता है तो इससे क्षेत्र में शांति का दायरा और बढ़ेगा और कई नए देशों के साथ सहयोग के रास्ते खुलेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
क्या फंस गए ट्रंप और नेतन्याहू?: अपने विरोधियों को ऐसे झटका देगा ईरान, जानें किस रणनीति पर काम कर रहा
ट्रंप-नेतन्याहू
- फोटो : ANI
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका-इस्राइल जहां जीत की बात कर रहे हैं, तो वहीं ईरान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि कहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक लंबे संघर्ष में तो नहीं फंसते जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
कमेंट
कमेंट X