हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। आज रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। वहीं, गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी। साथ ही राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनूपगढ़ सेक्टर में पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग में भारत की तरफ से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: आलाकमान तय करेगा हिमाचल का सीएम, गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक आज, पढ़ें अहम खबरें
कौन होगा हिमाचल का मुख्यमंत्री, कांग्रेस आलाकमान करेगा तय, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नवनिर्वाचित सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला पार्टी आलाकमान लेगा। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा गया है। आज रिपोर्ट आलाकमान को भेजी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त, बैठक आज
गुजरात में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को गुजरात भाजपा विधायक दल के नेता हेतु केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गुजरात भाजपा आज गांधीनगर में श्री कमलम पार्टी कार्यालय में अपने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक करेगी। पढ़ें पूरी खबर...
राजस्थान में पाक रेंजर्स की फायरिंग का BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कोई हताहत नहींं
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अनूपगढ़ सेक्टर में पाक रेंजर्स ने फायरिंग की। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। फायरिंग में भारत की तरफ से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय पक्ष के सैनिकों या किसानों में से किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
मेसी की अर्जेंटीना ने आठ साल में दूसरी बार तोड़ा नीदरलैंड का सपना
कतर में फुटबॉल विश्व कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया। निर्धारित मिनट में 2-2 की बराबरी के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। एक्स्ट्रा टाइम में किसी टीम ने गोल नहीं किया और मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। वहां अर्जेंटीना ने मैच को 4-3 से जीत लिया।
पढ़ें पूरी खबर...