सब्सक्राइब करें

Top News: भारत ने UNSC में अगली उम्मीदवारी की घोषणा की, आज से भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास, पढ़ें अहम खबरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Dec 2022 07:23 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 16 December Today: Important And Big News Stories Of 16 December Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पकिस्तान पर 24 घंटे में दूसरी बार हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुनिया न्यूयॉर्क की तरह एक और 9/11 या मुंबई की तरह एक और 26/11 नहीं होने दे सकती। पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, आतंकवाद के समकालीन केंद्र अब भी सक्रिय हैं। वहीं, भारत और नेपाल दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ताना संबंध को और मजबूत करने के लिए आज से 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन करेंगे। यह अभ्यास भारत-नेपाल सीमा के पास रूपनदेही के सालझंडी में होगा। साथ ही आज से हरियाणा में खेलो हरियाणा गेम्स का आगाज होगा। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 11718 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top News Headline 16 December Today: Important And Big News Stories Of 16 December Updates On Amar Ujala
EAM Dr S Jaishankar at UNSC - फोटो : ANI

UNSC: जयशंकर बोले- दुनिया पाक को आतंकवाद के केंद्र के रूप में देख रही
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कहा कि दुनिया न्यूयॉर्क की तरह एक और 9/11 या मुंबई की तरह एक और 26/11 नहीं होने दे सकती। उन्होंने पकिस्तान पर 24 घंटे में दूसरी बार हमला बोला। पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा, आतंकवाद के समकालीन केंद्र अब भी सक्रिय हैं। सबूत होने के बावजूद आतंकवादियों को प्रतिबंधित किए जाने के प्रयासों को अटकाए जाने को लेकर उन्होंने चीन और पाकिस्तान पर हमला बोला। पाकिस्तान स्थित आतंकियों को संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित किए जाने पर चीन हमेशा अड़ंगा लगाता रहा है।
पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 16 December Today: Important And Big News Stories Of 16 December Updates On Amar Ujala
भारत-नेपाल - फोटो : iStock

आज से भारत-नेपाल करेंगे संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास
भारत और नेपाल दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ताना संबंध को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार से 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन करेंगे। यह अभ्यास भारत-नेपाल सीमा के पास रूपनदेही के सालझंडी में होगा।     पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 16 December Today: Important And Big News Stories Of 16 December Updates On Amar Ujala
खेलो हरियाणा गेम्स आज से शुरू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खेलो हरियाणा गेम्स का आज से आगाज
आज से हरियाणा में खेलो हरियाणा गेम्स का आगाज होगा। तीन दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 11718 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अगली बार खेलों इंडिया यूथ गेम्स से पहले प्रदेश में खिलाड़ियों को तराशने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को लिए सरकार ने 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से डाइट तय की है। साथ ही खिलाड़ियों का आना और जाना निशुल्क रहेगा।      पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 16 December Today: Important And Big News Stories Of 16 December Updates On Amar Ujala
EAM S Jaishankar - फोटो : ANI

Trusteeship Council: जयशंकर ने कहा- यूएन में शांति स्थापना पहले से चुनौतीपूर्ण
विदेश मंत्री एस जयशंकर गुरुवार को ‘संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद बैठक: आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक रूख: चुनौतियां और आगे का रास्ता’ की अध्यक्षता करने के बाद ट्रस्टीशिप काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। भारत के साथ, बांग्लादेश, मिस्र, फ्रांस, मोरक्को और नेपाल जैसे योगदान देने वाले देशों ने इसके सह-अध्यक्षों के रूप में भाग लिया। एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए लगातार बढ़ती चुनौतियों के बीच इस बात पर चिंता जताई कि कैसे सशस्त्र समूहों और आतंकवादियों की भागीदारी ने विश्व स्तर पर शांति अभियानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।     पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed