{"_id":"688b8246aa09f9aec40698c5","slug":"top-news-headline-today-important-and-stories-of-31-july-2025-update-on-amar-ujala-2025-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी; कल जारी होगी बिहार में मतदाता मसौदा सूची; टैरिफ पर बोले गोयल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी; कल जारी होगी बिहार में मतदाता मसौदा सूची; टैरिफ पर बोले गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभम कुमार
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:18 PM IST
मुंबई में गुरुवार को एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। जिन लोगों को बरी किया गया है, उनमें भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा से लेकर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय के नाम भी शामिल हैं। वहीं केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लोकसभा में अमेरिका की ओर लगाए गए टैरिफ पर सरकार का रुख साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च 2025 में, भारत और अमेरिका ने एक न्यायसंगत, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए बातचीत शुरू की। इसका लक्ष्य अक्तूबर-नवंबर 2025 तक समझौते के पहले चरण को पूरा करना था। एक तरफ मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार की मसौदा मतदाता एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए राजनीतिक दलों और लोगों को पूरे एक महीने का समय दिया जाएगा। सीईसी कुमार ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत एक अगस्त को प्रस्तावित सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी बिहार के सभी 38 जिलों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस सूची की प्रिंट और डिजिटल प्रति उपलब्ध कराएंगे। वहीं दूसरी ओर भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री को अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले प्रस्तावित टैरिफ से फिलहाल दो हफ्तों की राहत मिली है। यह जानकारी सरकारी और उद्योग से जुड़े सूत्रों ने दी है। ये राहत इसलिए मिली है क्योंकि एक अहम सेक्शन (धारा 232) की समीक्षा अभी बाकी है, जो भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत का हिस्सा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी
2 of 11
2008 मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी आरोपी बरी।
- फोटो : अमर उजाला
मुंबई में गुरुवार को एक विशेष एनआईए अदालत ने 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया। जिन लोगों को बरी किया गया है, उनमें भाजपा की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा से लेकर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित और रिटायर्ड मेजर रमेश उपाध्याय के नाम भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन
यूएस टैरिफ पर लोकसभा में बोले गोयल
3 of 11
पीयूष गोयल
- फोटो : amarujala.com
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को लोकसभा में अमेरिका की ओर लगाए गए टैरिफ पर सरकार का रुख साझा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मार्च 2025 में, भारत और अमेरिका ने एक न्यायसंगत, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए बातचीत शुरू की। इसका लक्ष्य अक्तूबर-नवंबर 2025 तक समझौते के पहले चरण को पूरा करना था। दोनों पक्षों ने 29 मार्च 2025 नई दिल्ली में आयोजित पहली डिजिटल मीटिंग में चर्चा के दौरान व्यापार वार्ता शुरू करने के लिए विस्तृत टर्म्स ऑफ रिफरेंस (टीओआर) को अंतिम रूप दिया। पढ़ें पूरी खबर..
कल जारी होगी बिहार के मतदाताओं की मसौदा सूची
4 of 11
ज्ञानेश कुमार, मुख्य चुनाव आयुक्त
- फोटो : ANI
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को कहा कि बिहार की मसौदा मतदाता एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। सूची में नाम जोड़ने या हटाने के लिए राजनीतिक दलों और लोगों को पूरे एक महीने का समय दिया जाएगा। सीईसी कुमार ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची के लिए जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत एक अगस्त को प्रस्तावित सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी बिहार के सभी 38 जिलों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इस सूची की प्रिंट और डिजिटल प्रति उपलब्ध कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
ट्रंप के टैरिफ से भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बड़ी राहत
5 of 11
ट्रंप के टैरिफ से भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को राहत
- फोटो : ANI
भारत की इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री को अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले प्रस्तावित टैरिफ से फिलहाल दो हफ्तों की राहत मिली है। यह जानकारी सरकारी और उद्योग से जुड़े सूत्रों ने दी है। ये राहत इसलिए मिली है क्योंकि एक अहम सेक्शन (धारा 232) की समीक्षा अभी बाकी है, जो भारत और अमेरिका के बीच चल रही द्विपक्षीय बातचीत का हिस्सा है। पढ़ें पूरी खबर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।