Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Trial of last phase of the countrys first electric highway between Delhi Jaipur begins know plan of NHEV
{"_id":"631b396cb880ae5d174f36b9","slug":"trial-of-last-phase-of-the-countrys-first-electric-highway-between-delhi-jaipur-begins-know-plan-of-nhev","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: दिल्ली-जयपुर के बीच देश के पहले इलेक्ट्रिक हाइवे के अंतिम चरण का ट्रायल शुरू, जानें NHEV की योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EV: दिल्ली-जयपुर के बीच देश के पहले इलेक्ट्रिक हाइवे के अंतिम चरण का ट्रायल शुरू, जानें NHEV की योजना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 09 Sep 2022 07:07 PM IST
सार
नेशनल हाइवे फॉर इलेक्ट्रिकल व्हिकल ने शुक्रवार से दिल्ली से जयपुर ई हाइवे के लिए दूसरे और अंतिम चरण के ट्रायल रन की शुरूआत कर दी है। इसकी शुरूआत इंडिया गेट से की गई।
विज्ञापन
1 of 2
देश के पहले इलेक्ट्रिक हाइवे पर अंतिम ट्रायल रन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेशनल हाइवे फॉर इलेक्ट्रिकल व्हिकल (एनएचईवी) ने शुक्रवार से दिल्ली से जयपुर ई हाइवे के लिए दूसरे और अंतिम चरण के ट्रायल रन की शुरूआत कर दी है। इसकी शुरूआत इंडिया गेट से की गई। इसमें 278 किलोमीटर हाइवे पर इलेक्ट्रिक बस और कार को एक महीने के लिए वहां लगे चार्जर और तकनीक के साथ ट्रायल किया जाएगा।
इस ट्रायल रन का उद्देश्य 270 किलोमीटर लंबे दिल्ली जयपुर हाइवे के साथ इलेक्ट्रिक व्हिकल्स के बुनियादी ढांचे की आर्थिक व्यवहार्यता को समझना है। एनएचईवी के द्वारा इस टेक-ट्रायल रन का पहला चरण पिछले साल यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली-आगरा के बीच हाइवे पर आयोजित किया गया था।
2 of 2
- फोटो : अमर उजाला
एनएचईवी के प्रोग्राम डायरेक्टर अभिजीत सिन्हा ने कहा, "दिल्ली-आगरा हाइवे पर 210 किलोमीटर के पिछले टेक-ट्रायल रन के बाद, 278 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला वर्तमान ट्रायल रन-II तकनीकी और वाणिज्यिक दोनों पहलुओं का परीक्षण करेगा। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण भारतीय राजमार्गों को ईवी-राजमार्ग में बदलने में सुविधा प्रदान करेगा।
ये इलेक्ट्रिक हाइवे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से गुजरेगा। पूरे सफर के दौरान यहां 20 चार्जिंग स्टेशन और 10 इंका डिपो बनाए जाने की तैयारी है। सिन्हा ने कहा कि इस कॉमर्शियल ट्रायल से देश के पहले पांच सौ किलोमीटर के इलेक्ट्रिक हाइवे बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस ट्रायल में प्रत्येक स्तर के भागीदारों के हितों को सुरक्षित किया जाएगा, जिसमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों के यूजर, इलेक्ट्रिक कार के यात्री स्टेशन, कैब सर्विस के ऑपरेटर स्टेशन और इन्फ्रा के निवेशक व बैंक और राज्य व केंद्र सरकार प्रमुख हैं।
शुरुआती चरणों में एनएचईवी 500 किलोमीटर तक के राजमार्गों पर टेक-ट्रायल रन चला रहा है। टेक ट्रायल रन एक महीने के लिए एनएचईवी पार्टनर न्यूगो (NueGo) इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कोच के साथ आयोजित किया जाएगा और इसमें राजमार्गों पर इलेक्ट्रिक व्हिकल्स से जुड़े सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
इन ट्रायल के दौरान इलेक्ट्रिक व्हिकल्स की तकनीकी, आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक व्यवहार्यता का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद निष्कर्षों और सिफारिशों वाली एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमंत्री के समक्ष विचार के लिए सरकार को प्रस्तुत की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।