{"_id":"5c8ec6ecbdec2214154e9f5f","slug":"two-youths-die-by-train-during-playing-online-game-pubg","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के चक्कर में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के चक्कर में दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
Mon, 18 Mar 2019 03:45 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 18 Mar 2019 03:45 AM IST
विज्ञापन
pubg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में दो युवक ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकरी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार की शाम यहां से करीब 570 किलोमीटर दूर हिंगोली में हुयी।
उन्होंने बताया कि उनकी पहचान नागेश गोरे (24) और स्वप्निल अन्नापूर्णे (22) के रूप में हुयी है। वे दोनों रेल पटरियों के पास पबजी खेल रहे थे और हैदराबाद-अजमेर ट्रेन की चपेट में आ गए। लोगों को देर रात उनके शव मिले।
इस घटना के सिलसिले में दुर्घटनावश मौत की एक रिपोर्ट हिंगोली थाने में दर्ज करायी गयी है। पबजी दक्षिण कोरियाई मूल का एक ऑनलाइन गेम है और विशेषज्ञों के अनुसार इस गेम की लत लग जाती है तथा इसे खेलने वाले लोगों में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ जाती है।