फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   udayanidhi-stalin-trisha-comment-row-tvk-bjp-cauvery-water-dispute

तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान पर बवाल: तृषा पर की विवादित टिप्पणी, TVK ने साधा निशाना; BJP क्या बोली?

Tue, 04 Aug 2026 07:56 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 04 Aug 2026 07:56 AM IST
सार

तमिलनाडु में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली के दौरान उदयनिधि स्टालिन की एक टिप्पणी ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद टीवीके और भाजपा ने इसे अनुचित बताते हुए द्रमुक पर राजनीतिक मर्यादा तोड़ने का आरोप लगाया। भाजपा ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

विज्ञापन
udayanidhi-stalin-trisha-comment-row-tvk-bjp-cauvery-water-dispute
उदयनिधि स्टालिन का विवादों से है पुराना नाता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डीएमके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन की एक हालिया टिप्पणी ने तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कावेरी जल विवाद को लेकर तंजावुर में आयोजित एक रैली के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेत्री तृषा से जुड़ी एक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी टिप्पणी को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन


टीवीके के विधायक रेवंत चरण ने इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि द्रमुक नेतृत्व राजनीतिक संवाद का स्तर गिरा रहा है और जानबूझकर उकसावे वाली राजनीति कर रहा है। कावेरी मुद्दे पर रैली को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की आलोचना कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से "तृषा, तृषा" के नारे लगने लगे।
विज्ञापन


उदयनिधि ने तृषा पर दिया क्या विवादित बयान?
वायरल वीडियो के अनुसार, उदयनिधि ने कहा, "कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला। लेकिन क्या मुख्यमंत्री ने इस पर मुंह खोला? नहीं। उन्हें केवल द्रमुक के खिलाफ 'झूठे मामले' दर्ज कराने की चिंता है।" इसी दौरान नारेबाजी जारी रहने पर उन्होंने मुस्कुराते हुए एक टिप्पणी की, जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री तृषा और मुख्यमंत्री विजय के कथित संबंधों को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही अटकलों से जोड़कर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवीके ने जताई टिप्पणी पर आपत्ति
वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए टीवीके विधायक रेवंत चरण ने कहा कि यह टिप्पणी पूरी तरह आपत्तिजनक है और किसी के बारे में इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि यह द्रमुक की राजनीतिक संस्कृति और गिरते स्तर को दर्शाता है। 

उनका यह भी दावा था कि कावेरी मुद्दे पर आयोजित विरोध प्रदर्शन को अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, इसलिए द्रमुक सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने के लिए "सस्ती उकसावे वाली राजनीति" का सहारा ले रही है। रेवंत ने कहा कि अहंकार और अभद्रता का यह रवैया द्रमुक की जनस्वीकृति को और कमजोर करेगा।

भाजपा ने की गिरफ्तारी की मांग
तमिलनाडु भाजपा ने भी उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी की आलोचना करते हुए इसे घृणित, अश्लील, अभद्र और शर्मनाक बताया। राज्य भाजपा के प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की चुप्पी पर भी सवाल उठाया और उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई मुख्यमंत्री विजय की विश्वसनीयता को मजबूत करेगी।

कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब तमिलनाडु सरकार ने कर्नाटक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज्य सरकार का आरोप है कि कर्नाटक, कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और कावेरी जल विनियमन समिति के निर्देशों के बावजूद तमिलनाडु के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है।


मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर सोमवार को दायर याचिका में कहा गया है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कर्नाटक ने आवश्यक मात्रा में पानी नहीं छोड़ा। तमिलनाडु सरकार का कहना है कि कर्नाटक ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मात्रा के बराबर भी पानी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed