फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP press conference on opposition ruckas in parliament session karnataka papaer leak

BJP: कर्नाटक पेपर लीक को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल, कहा- कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर हैरानी होती है

Tue, 04 Aug 2026 09:49 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 04 Aug 2026 09:49 AM IST
सार

कर्नाटक में कथित पुलिस भर्ती घोटाले और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेता संबित पात्रा ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने और मुद्दों पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
BJP press conference on opposition ruckas in parliament session karnataka papaer leak
संबित पात्रा, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कर्नाटक में पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा नेता संबित पात्रा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर सदन नहीं चलने देने का भी आरोप लगाया। आइए जानते हैं कि संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्या-क्या सवाल उठाए।
विज्ञापन


संबित पात्रा ने कहा कि विपक्ष द्वारा संसद के मानसून सत्र को बाधित किया जा रहा है। संसद के एक सत्र पर करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। लेकिन जब से मानसून सत्र शुरू हुआ है, प्रश्नकाल नहीं हो रहा है और किसी विधेयक पर चर्चा नहीं हुई। मुझे तो कांग्रेस और उनके सहयोगियों के दोहरे चरित्र पर हैरानी होती है। 
विज्ञापन


कर्नाटक में जो पुलिस कांस्टेबल भर्ती घोटाला हुआ और उसमें जो अनियमितताएं हुईं। इस पर जब प्रियांक खरगे से सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े अहंकार से कहा कि 'पहले छात्रों को 25 दिन भूख हड़ताल करने दो फिर हम लाठीचार्ज कराएंगे। उसके बाद ही मैं अपने इस्तीफे पर विचार करूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एनडीए संसदीय दल की बैठक मंगल मिलन शुरू, संसद सत्र के लिए बनाएंगे रणनीति

कांग्रेस के दोहरे मानक हैं: संबित पात्रा
पात्रा ने आगे कहा, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि वे शायद आज भी संसद चलने नहीं देंगे। कांग्रेस के दोहरे मानक हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में खड़े होकर घंटो भाषण दिया। अच्छी बात है। कम से कम चर्चा तो हुई। मगर उसी विषय पर जब उनके सुपुत्र कर्नाटक में इस प्रकार का बयान देते हैं, जो कि असंवेदनशील, अमानवीय है,  तो उस पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी चुप हो जाते हैं।  


जेपीएससी पर क्या कहा?
भाजपा नेता ने कहा, आप देखिए झारखंड में प्रत्येक दिन सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लाखों छात्र किस प्रकार से आंदोलन कर रहे हैं। यह हम देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी एक शब्द झारखंड में आंदोलन में बैठे छात्रों के पक्ष में बोलती नजर नहीं आ रही है। संसद में उस विषय को उठाती नजर नहीं आ रही है।

पात्रा ने झारखंड लोक सेवा परीक्षा (जेपीएससी) की परीक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने पूछा, क्या आपने किसी कांग्रेस सांसद के हाथ में एक भी तख्ती जेपीएससी परीक्षा को लेकर देखी। किसी ने नहीं देखी, क्योंकि यह सुविधाजनक आक्रोश है। इसके पीछे कांग्रेस की राजनीतिक रोटी सेकने की चेष्टा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed