सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UDF accept the support of Jamaat-e-Islami Congress leader said organization has no religious agenda

Kerala: यूडीएफ जमात-ए-इस्लामी का समर्थन स्वीकार करेगा, कांग्रेस नेता ने कहा संगठन का कोई धार्मिक एजेंडा नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 06 Feb 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल में विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा ने जमात-ए-इस्लामी का समर्थन स्वीकार  करने की बात कही है। कांग्रेस के नेता वी डी सतीसन ने संगठन का कोई भी धार्मिक एजेंडा होने से इंकार किया है। 

UDF accept the support of Jamaat-e-Islami Congress leader said  organization has no religious agenda
केरल विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा यानी यूडीएफ जमात-ए-इस्लामी का समर्थन स्वीकार करेगा। विपक्ष और कांग्रेस के नेता वी डी सतीसन ने विधानसभा में कहा कि संगठन धर्म की वकालत नहीं करता है।  सतीसन ने कहा कि जमात-ए-इस्लामी ने साफ तौर पर कहा है कि देश के बहुलवादी राजनीतिक परिदृश्य में उसकी ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

Trending Videos

उन्होंने आरोप लगाया कि केरल समाज को बांटने के मकसद से समूह को अलग तरह से दिखाने के लिए एक जानबूझकर कहानी बनाई जा रही है। सतीसन ने आगे कहा जब पहले जमात-ए-इस्लामी धर्म के आधार पर राज्य का समर्थन किया था और 40 साल भाकपा के साथ गठबंधन में थे, तब उस पर कोई जांच नहीं हुई थी। उनका मतलबा था कि जब वे माकपा के साथ होते है तब उन्हें धर्मनिरपेक्ष माना जाता है। जब वे भाकपा छोड़ देते हैं, तो उन्हें सांप्रदायिक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीसन ने यह भी कहा कि राज्य सचिव एम वी गोविंदन सहित कई भाकपा नेताओं ने पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताया था। अब, लीग उनके लिए एक समस्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed