फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN: External Affairs Minister Jaishankar met Guterres; deliberated on several issues, including the West Asia

यूएन: विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात, पश्चिम एशिया संघर्ष, यूक्रेन युद्ध समेत कई मुद्दों पर मंथन

Wed, 30 Sep 2026 11:36 AM IST
अमन मौर्या पीटीआई, न्यूयॉर्क
पीटीआई, न्यूयॉर्क Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 30 Sep 2026 11:36 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के हालात, यूक्रेन युद्ध और जारी संघर्षों का ग्लोबल साउथ के देशों पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने पर विस्तृत बात हुई।

विज्ञापन
UN: External Affairs Minister Jaishankar met Guterres; deliberated on several issues, including the West Asia
विदेश मंत्री जयशंकर ने गुटेरेस से की मुलाकात - फोटो : X @DrSJaishankar

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ग्लोबल साउथ देशों पर इनके असर पर चर्चा की। विदेश मंत्री की महासचिव गुटेरेस से यह मुलाकात मंगलवार को यूएन मुख्यालय में हुई। दोनों नेता यूएन महासभा के हाई-लेवल कार्यक्रमों के समापन के समय मिले। जयशंकर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि आज यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों और उनके असर को कम करने की जरूरत पर केंद्रित थी। महासचिव के कार्यालय से जारी बैठक के विवरण में कहा गया है कि गुटेरेस और जयशंकर ने बहुपक्षवाद, भारत-यूएन सहयोग और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों, जिनमें यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया के हालात शामिल हैं, पर चर्चा की। इस दौरान महासचिव ने यूएन के साथ भारत के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़े: चंदौली में फर्जी कॉल सेंटर का बड़ा खेल: विदेशों में फोन कर ठगी का शक, चीन से दिल्ली तक जुड़ा नेटवर्क
विज्ञापन


गुटेरेस का कार्यकाल कब होगा समाप्त?
शनिवार को यूएन में आम बहस (जनरल डिबेट) के दौरान भारत की तरफ से विदेश मंत्री जयशंकर ने विश्व संगठन के प्रमुख के तौर पर गुटेरेस की सेवा की सराहना की थी। बता दें कि इस साल दिसंबर में गुटेरस का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा था कि बहुपक्षवाद के उद्देश्य के लिए एक दशक की सेवा और समर्पण के बाद, हम जल्द ही महासचिव एंटोनियो गुटेरस को विदाई देंगे। भारत उनके कई योगदानों, खासकर 'मिशन लाइफ' के लिए उनके व्यक्तिगत समर्थन को बहुत महत्व देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: माइका के अवैध निर्यात पर शिकंजा: सीमा शुल्क विभाग ने कसे नियम, अब हर कंसाइनमेंट के स्रोत की होगी जांच

ब्रिक्स में शामिल होने भारत आए थे गुटेरेस
संयुक्त राष्ट्र संघ में गुटेरस के लिए यह आखिरी हाई-लेवल सप्ताह था। यूएन महासचिव के रूप में उनका दूसरा पांच साल का कार्यकाल दिसंबर, 2026 में समाप्त होगा। इस महीने की शुरुआत में वे ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आए थे। एशिया सोसाइटी में बातचीत के दौरान, जयशंकर ने कहा कि उन्होंने 'बहुत व्यस्त सप्ताह' के दौरान लगभग 85-90 समकक्षों के साथ बैठकें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed