फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Iran Uses Sholay Thakur Meme to Mock UN, Contrasts World Body With Doctor Strange

संयुक्त राष्ट्र पर ईरान का तंज: फिल्म शोले के ठाकुर की 'डॉक्टर स्ट्रेंज' से की तुलना, जानें क्यों बरसा तेहरान

Wed, 30 Sep 2026 10:12 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 30 Sep 2026 10:12 AM IST
सार

ईरान के दूतावास ने संयुक्त राष्ट्र पर तंज कसने के लिए 'शोले' के ठाकुर और डॉक्टर स्ट्रेंज का मीम शेयर किया। पोस्ट में किताबों में दिखने वाले यूएन और वास्तविकता के बीच फर्क बताया गया। आखिर ईरान ने ऐसा मीम क्यों बनाया? जानिए...

विज्ञापन
Iran Uses Sholay Thakur Meme to Mock UN, Contrasts World Body With Doctor Strange
संयुक्त राष्ट्र पर ईरान का तंज - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारत में ईरानी दूतावास ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पर तंज कसने के लिए बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'शोले' का सहारा लिया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीम शेयर किया, जिसमें एक तरफ मार्वल के सुपरहीरो डॉक्टर स्ट्रेंज और दूसरी तरफ फिल्म 'शोले' के ठाकुर बलदेव सिंह को दिखाया गया है। इस मीम के जरिए ईरान ने यूएन की वास्तविक भूमिका और उसकी छवि के बीच अंतर को लेकर व्यंग्य किया।

विज्ञापन


डॉक्टर स्ट्रेंज और ठाकुर की तस्वीर क्यों लगाई?
ईरानी दूतावास की पोस्ट में पहली तस्वीर डॉक्टर स्ट्रेंज की है, जिसमें उनके कई हाथ नजर आते हैं। इसके साथ लिखा गया है- 'यूएन अकॉर्डिंग टू स्कूल बुक्स', यानी स्कूली किताबों के अनुसार यूएन। दूसरी तस्वीर 1975 में आई फिल्म 'शोले' के ठाकुर बलदेव सिंह की है। इस किरदार को अभिनेता संजीव कुमार ने निभाया था। फिल्म में ठाकुर अपने दोनों हाथ गंवा देते हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा गया- 'यूएन एन रियलिटी' यानी वास्तविकता में संयुक्त राष्ट्र।
विज्ञापन




मीम में डॉक्टर स्ट्रेंज के कई हाथ संयुक्त राष्ट्र को कई मोर्चों पर कार्रवाई करने में सक्षम संस्था के तौर पर दिखाते हैं। वहीं ठाकुर की तस्वीर का इस्तेमाल संगठन की कथित सीमित कार्रवाई क्षमता का प्रतीक बनाने के लिए किया गया है। हालांकि, ईरानी दूतावास ने पोस्ट में किसी विशेष संयुक्त राष्ट्र  प्रस्ताव या घटना का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युद्ध और वैश्विक संकटों के बीच आया मीम
ईरान का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को लेकर बहस जारी है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान यूएन की ओर से तनाव कम करने और बातचीत की अपील की गई थी, लेकिन संघर्ष और टकराव जारी रहा। यह पोस्ट 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान भी सामने आया, जब दुनिया के कई देशों के नेता न्यूयॉर्क में उच्चस्तरीय कूटनीतिक बातचीत के लिए जुटे हुए थे।


ईरान की 'मीम डिप्लोमेसी' चर्चा में क्यों?
ईरानी दूतावासों और सरकारी अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पिछले कुछ महीनों में पारंपरिक कूटनीतिक भाषा के बजाय मीम, इंटरनेट ह्यूमर, पॉप कल्चर और एआई से तैयार सामग्री का इस्तेमाल करते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed