फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Unity Day: Parade to feature a glimpse of victory over 'Naxalism'; CAPF-police personnel, Maoism

एकता दिवस: परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक, माओवाद का खात्मा करने वाले सीएपीएफ-पुलिस जवान होंगे शामिल

Wed, 21 Oct 2026 02:41 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 21 Oct 2026 02:41 PM IST
सार

गुजरात के एकता नगर में 31 अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह की परेड में नक्सलवाद पर जीत की झलक दिखाई जाएगी। गृह सचिव गोविंद मोहन के अनुसार, नक्सल प्रभावित 126 जिलों के 5,000 लोग और 2,000 कलाकार समारोह में शामिल होंगे। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के कलाकार नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों के संघर्ष को दर्शाएंगे।

विज्ञापन
Unity Day: Parade to feature a glimpse of victory over 'Naxalism'; CAPF-police personnel, Maoism
CAPF - फोटो : एएनआई

विस्तार

'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर 31 अक्तूबर को गुजरात के 'एकता नगर' में आयोजित होने वाली परेड में इस बार 'नक्सल' पर विजय की झलक दिखाई पड़ेगी। नक्सलवाद का खात्मा करने वाले सीएपीएफ, डीआरजी और पुलिस के जवान, एकता दिवस की परेड में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान यह दिखाया जाएगा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और लोकल पुलिस के जवानों ने किन मुश्किलों का सामना करते हुए दशकों से जारी नक्सलवाद को समाप्त किया है। 
विज्ञापन


गृह सचिव गोविंद मोहन ने बताया कि 'राष्ट्रीय एकता दिवस' समारोह में  नक्सलवाद से प्रभावित रहे 126 जिलों से 5000 लोग इस समारोह में शामिल होंगे। 2000 ऐसे कलाकार भी समारोह का हिस्सा बनेंगे, जो माओवाद की हिंसा से प्रभावित रहे क्षेत्रों के निवासी हैं। नक्सलियों के चलते लोगों को किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उनकी आर्थिक हालत खतरे में पड़ गई, उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा। 'नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा' के कलाकार एकता दिवस पर उस दौर का जीवंत चित्रण प्रस्तुत करेंगे। कलाकारों द्वारा उस डर को लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका सामना उन्होंने दशकों तक किया है। गृह सचिव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों के अनुभवों को जीवंत करना है, जिन्होंने दशकों तक हिंसा झेली है। 
विज्ञापन


इस बार एकता दिवस पर आठवीं परेड आयोजित की जाएगी। साथ ही 'वंदे मातरम' के 150वें वर्ष को दर्शाती झांकियां भी एकता दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगी। सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी इन कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। इस बार भी 30 अक्तूबर और 31 अक्तूबर के कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे। गर्मी को देखते हुए इस बार एकता दिवस की परेड और दूसरे कार्यक्रम सुबह की बजाए शाम को आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह में 15 झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इनमें से 10 झांकियां गुजरात से संबंधित होंगी और बाकी पांच राष्ट्रीय स्तर की थीम वाली रहेंगी। 'नशा मुक्त भारत' अभियान से जुड़ी बाइक रैली भी समारोह में शामिल होगी। एकता नगर में आयोजित होने वाले समारोह एक नवंबर से 15 नवंबर तक चलेंगे। इस बार देश विदेश से आए लगभग 25000 लोग, एकता दिवस के कार्यक्रमों का गवाह बनेंगे। अभी तक छह हजार से ज्यादा लोगों ने डिजिटली रजिस्ट्रेशन करा दिया है। 25 हजार लोगों के लिए अस्थायी टैंटों की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन की तैयारी पूरा होने में चार माह का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed