फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar over murder of Shiv Sena UBT leader Ghodbunder Road in Thane gridlocked people walk five kilometers

ठाणे: शिवसेना यूबीटी नेता की हत्या पर बवाल, रातभर जाम रही घोड़बंदर रोड; पांच किमी पैदल चलने को मजबूर हुए लोग

Wed, 28 Oct 2026 10:25 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 28 Oct 2026 10:25 AM IST
सार

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णकर की हत्या के विरोध में ठाणे में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने घोड़बंदर रोड जाम कर कई जगह टायर जलाए, जिससे रातभर यातायात प्रभावित रहा। जाम में फंसे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कई यात्री पैदल ही घर जाने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन
Uproar over murder of Shiv Sena UBT leader Ghodbunder Road in Thane gridlocked people walk five kilometers
प्रदीप पूर्णकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णकर की हत्या के विरोध में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। उनके समर्थकों ने घोड़बंदर रोड पर जगह-जगह जाम लगा दिया और टायर जलाकर विरोध जताया। इसका असर ऐसा हुआ कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे, तो कुछ को घर पहुंचने के लिए 4 से 5 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 4 बजे तक यातायात सामान्य हो गया।

विज्ञापन

बेटे ने पूर्व मेयर और उनके पति की गिरफ्तारी मांगी
प्रदीप पूर्णकर की 29 सितंबर को उनके ही कार्यालय में हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे राम पूर्णकर ने इस मामले में ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे को गिरफ्तार करने की मांग की है। परिवार का आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

बेटे को हिरासत में लेने के बाद बढ़ा विरोध
मंगलवार को राम पूर्णकर अपने पिता की हत्या के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास की ओर मार्च करने निकले थे। पुलिस ने उन्हें वागले एस्टेट इलाके में रोककर हिरासत में ले लिया और नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ले गई। इस दौरान राम पूर्णकर भावुक हो गए। सामने आए वीडियो में वह पुलिस अधिकारियों से कहते नजर आए, "सर, मैंने अपने पिता को खो दिया है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विपक्षी दलों के नेता भी प्रदर्शन में पहुंचे
राम पूर्णकर को हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। शिवसेना (UBT), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस के स्थानीय नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने ठाणे में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के इस्तीफे की मांग की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए जाम के वीडियो
घोड़बंदर रोड पर लगे जाम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यात्रियों ने बताया कि उन्हें घंटों तक रास्ते में फंसे रहना पड़ा। एक यात्री ने रात करीब 2:30 बजे इंस्टाग्राम पर अपनी परेशानी साझा करते हुए लिखा कि वह दो घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसा है और सुबह काम पर जाने के बावजूद घर नहीं पहुंच पा रहा। मुंबई एयरपोर्ट से लौट रहे एक अन्य यात्री ने भी सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारों का वीडियो साझा किया।



ये भी पढ़ें: कर्नाटक एमएलसी चुनाव: भाजपा-जेडीएस गठबंधन का दबदबा, चारों सीटों पर दर्ज की जीत; कांग्रेस का सूपड़ा साफ

पूर्व मेयर से भी हुई पूछताछ
मीनाक्षी शिंदे मंगलवार को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के कार्यालय पहुंचीं, जहां उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि वह पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुराना राजनीतिक विवाद और आगामी नगर निकाय चुनावों से जुड़ी रंजिश होने की आशंका सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भी केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed