देश के 13वें उपराष्ट्रपति चुने गए वेंकैया नायडू, गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोटों से हराया
Out of 760 valid votes, Venkaiah Naidu got 516 votes and UPA's candidate Gopalkrishna Gandhi got 244 votes.
— ANI (@ANI_news) 5 August 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैंकेया नायडू को बधाई दी।
Congratulations to @MVenkaiahNaidu Garu on being elected India’s Vice President. My best wishes for a fruitful & motivating tenure.
विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) 5 August 2017विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी में वैंकेया नायडू के साथ काम करने वाले दिनों को याद करते हुए कहा कि वैंकेया नायडू देश को आगे ले जाएंगे। हमें सहयोग मिलता रहेगा।
My mind is filled with memories of working with @MVenkaiahNaidu Garu, in the Party & Government. Will cherish this aspect of our association
— Narendra Modi (@narendramodi) 5 August 2017
इससे पहले, देश का 13वां उपराष्ट्रपति तय करने के लिए संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने वोटिंग की। उपराष्ट्रपति पद के लिए शनिवार को संसद भवन में मतदान हुआ, जिसमें 771 सांसदों ने वोट डाले। कुल 785 सांसदों को वोट करना था। इस तरह से 98.21 प्रतिशत सांसदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना की शुरुआत से ही वैंकेया नायडू ने बढ़त बना ली। और आखिर तक उन्होंने बढ़त बनाए रखी।
Voting for Vice Presidential Election ends. Total 771 out of 785 votes polled, 98.21% poll percentage recorded.
— ANI (@ANI_news) 5 August 2017
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में बीजेपी की जीत के साथ ही नया रिकॉर्ड भी बना है, जिसमें बीजेपी ने पिछली बार की तुलना में कहीं जोरदार जीत दर्ज की है। देश के उप राष्ट्रपति पद के चुनाव में मुख्य मुकाबला राजग उम्मीदवार वैंकेया नायडू और विपक्ष की तरफ से खड़े किए गए महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपाल कृष्ण गांधी के बीच था, जिसमें वैंकेया नायडू ने बाजी मारी।Counting for #VicePresidentialElection to begin at 6 pm.
— ANI (@ANI_news) 5 August 2017
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में शुरूआत से ही आंकड़े राजग उम्मीदवार वैंकेया नायडू के ही पक्ष में थे। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव की तरह ही उपराष्ट्रपति चुनाव को भी महज औपचारिकता माना जा रहा था। इस चुनाव में राजग में अपने बूते अपने उम्मीदवार को जीत हासिल कराने माद्दा था। इस बीच राजग के इतर 5 दलों के समर्थन में आ जाने के बाद मुकाबला एकतरफा हो गया। हालांकि विपक्ष की तरफ से घोषित उम्मीदवार और महात्मा गांधी के प्रपौत्र गोपालकृष्ण गांधी ने कहा कि इस चुनाव को एकतरफा नहीं माना जा सकता है, क्योंकि दो लोग लड़ रहे हैं। जीतेगा कोई एक ही व्यक्ति है।
इस चुनाव में पीएम मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। इसके बाद वैंकेया नायडू, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई सांसदों ने वोट डाला। इस चुनाव में राज्यसभा सांसद रेखा, डिंपल यादव और बीजेपी एमपी हेमामालिनी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के दौरान ही हेमामालिनी ने दावा कर दिया था कि जीत नायडू की ही होगी।
Everybody loves him a lot, he is most capable, he knows entire Parliament, the whole politics: BJP MP Hema Malini on #VenkaiahNaidu pic.twitter.com/75Dr1XsYYf
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
#Delhi: Rajya Sabha MP Rekha and Lok Sabha MP Dimple Yadav after casting their vote for #VicePresidentialElection at the Parliament. pic.twitter.com/TaAOutDyjb
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में वोटिंग के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि देश में जिन जगहों पर वोटिगं हो रही है, सभी को अपना वोट डालना चाहिए।
Not only here but whenever voting takes place, every citizen should vote:Sachin Tendulkar,RS MP after casting vote #VicePresidentialElection pic.twitter.com/6vJm7yPpLV
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
इससे पहले, उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना वोट डालने से ठीक पहले नायडू ने कहा था कि 'यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं हैं अधिकतर दल मेरे समर्थन में हैं। मुझे उम्मीद है मतदाता मेरे समर्थन में करेंगे वोट।' इस चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गुलाम नबी आजाद और गोपाल कृष्ण गांधी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी अपना वोट डाला।
Delhi: Voting underway for #VicePresidentialElection in Parliament; Congress president Sonia Gandhi cast her vote. pic.twitter.com/yoHuVM3EBO
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
#VicePresidentialElection: Former PM Manmohan Singh, Congress VP Rahul Gandhi, former deputy PM Lal Krishna Advani at Parliament. pic.twitter.com/7WokgSGHd3
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
Delhi: Voting underway for #VicePresidentialElection in Parliament; MPs cast their votes. pic.twitter.com/9XsKqWAeZR
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
वोट डालने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे थे।
#VicePresidentialElection: PM Narendra Modi cast his vote. pic.twitter.com/8x2hdRBKCI
— ANI (@ANI_news) August 5, 2017
ऐसे होती है उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग
सीक्रेट बैलेट के माध्यम से उपराष्ट्रपति का चुनाव होता है। इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही केवल वोट डाल सकते हैं। अपनी पसंद को मार्क करने के लिए सांसद एक खास पेन का इस्तेमाल करते हैं। अगर कोई सदस्य किसी दूसरे पेन का उपयोग करता है तो फिर वो वोट खारिज हो जाता है। बैलेट पेपर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का नाम होता है लेकिन इस पर किसी तरह का चुनाव चिह्न नहीं होता।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में लोकसभा में राजग के 340 तो राज्यसभा में 85 सांसद हैं। इसके अलावा एआईएडीएमके के दोनों धड़ों, इनेलो, टीआरएस और वाईएसआर कांग्रेस ने भी राजग उम्मीदवार वेंकैया नायडू को समर्थन देने की घोषणा की है। इन दलों के सांसदों की संख्या 26 है।