पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice-Presidential Election: TRS announces support for opposition candidate Margaret Alva

Vice-Presidential Election: विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा का खेमा हुआ और मजबूत, अब इस दिग्गज ने किया समर्थन

Fri, 05 Aug 2022 11:33 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 05 Aug 2022 11:33 AM IST
सार

राष्ट्रपति चुनाव में भी टीआरएस ने विपक्ष का साथ दिया था और यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। दरअसल, सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने अल्वा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Vice-Presidential Election:  TRS announces support for opposition candidate Margaret Alva
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को एक और विपक्षी नेता का साथ मिला है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता केशव राव ने बताया, पार्टी उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट अल्वा का समर्थन करेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, पार्टी अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव ने संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार अल्वा का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया, अल्वा शाम को टीआरएस सांसदों से मुलाकात करेंगी। दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में भी टीआरएस ने विपक्ष का साथ दिया था और यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था। सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने अल्वा को मैदान में उतारा है। उप राष्ट्रपति चुनाव शनिवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed