पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vigilance Action in Odisha Disproportionate assets case Know on which locations raids conducted

Vigilance Action In Odisha: आय से अधिक संपत्ति का मामला, विजिलेंस टीम ओडिशा में किन ठिकानों पर पहुंची?

Tue, 30 Jun 2026 11:47 AM IST
Jyoti Bhaskar आईएएनएस, भुवनेश्वर/संबलपुर।
आईएएनएस, भुवनेश्वर/संबलपुर। Published by: Jyoti Bhaskar Updated Tue, 30 Jun 2026 11:47 AM IST
सार

ओडिशा में विजिलेंस डिपार्टमेंट ने आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में संबलपुर जिले के वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (विम्सार) के अधिकारी धनुर्धर बिस्वाल से जुड़े पांच स्थानों पर छापेमारी की।

विज्ञापन
Vigilance Action in Odisha Disproportionate assets case Know on which locations raids conducted
ओडिशा में विजिलेंस की कार्रवाई - फोटो : आईएएनएस / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। विम्सार अधिकारी के पांच ठिकानों पर विजिलेंस के अधिकारियों ने छापेमारी की। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के संबंध में आई रिपोर्ट के मुताबिक धनुर्धर बिस्वाल से जुड़े ठिकाने पर तलाशी ली गई। बिस्वाल विम्सार में बुर्ला के एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर-कम-ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर पद पर तैनात हैं। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

विज्ञापन


किन आरोपों के तहत तलाशी?
जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी संबलपुर स्थित विशेष न्यायाधीश (विजिलेंस) द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर की जा रही है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान के दौरान बिस्वाल की चल और अचल संपत्तियों, बैंक खातों, निवेश, महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि संपत्ति उनकी वैध आय के अनुरूप है या नहीं।
विज्ञापन


तलाशी अभियान में किस रैंक के अफसर?
इस अभियान के लिए ओडिशा विजिलेंस ने एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम में दो डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी), पांच इंस्पेक्टर, तीन असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) और अन्य सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं। सभी अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि जांच निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से पूरी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओडिशा के किन इलाकों में ली गई तलाशी?
विजिलेंस की टीम जिन पांच स्थानों पर तलाशी कर रही है, उनमें संबलपुर के धनकौडा स्थित धनुर्धर बिस्वाल का दोमंजिला आवास, गुडेसिंगा में स्थित उनकी एक इमारत, विम्सार बुर्ला की मेडिकल स्टाफ कॉलोनी में स्थित उनका सरकारी आवास तथा विम्सार के सुपरिटेंडेंट कार्यालय में मौजूद उनका कार्यालय कक्ष शामिल है। इन सभी स्थानों पर दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।


मूल्यांकन के बाद क्या करेगा विजिलेंस विभाग?
सूत्रों के अनुसार, तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों का मूल्यांकन किया जाएगा। यदि जांच में आय से अधिक संपत्ति के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं, तो विजिलेंस विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई करेगा। फिलहाल अधिकारियों ने बरामदगी या संपत्ति के मूल्य को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। ओडिशा विजिलेंस की ओर से विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed