Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bharat Tiwari Case: Tensions flare up in Bharat Tiwari's village; heated exchange with BJP MLA!
{"_id":"6a4342c70cd5386156090279","slug":"bharat-tiwari-case-tensions-flare-up-in-bharat-tiwari-s-village-heated-exchange-with-bjp-mla-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bharat Tiwari Case: भरत तिवारी के गांव में गरमाया माहौल, बीजेपी विधायक से हो गई तीखी बहस!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Tiwari Case: भरत तिवारी के गांव में गरमाया माहौल, बीजेपी विधायक से हो गई तीखी बहस!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Tue, 30 Jun 2026 09:45 AM IST
Link Copied
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बीजेपी विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने बिलौटी गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी के पिता और परिजनों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी, लेकिन लोगों ने देरी से पहुंचने को लेकर सवाल भी उठाए। इस पर आनंद मिश्रा ने कहा कि वह निजी कारणों से बिहार से बाहर थे, लेकिन लगातार प्रशासन और अधिकारियों के संपर्क में रहकर पूरे मामले पर नजर बनाए हुए थे।
आनंद मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे गलत बताया और कहा कि भरत तिवारी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने न्यायिक जांच पर भरोसा जताया और कहा कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही गिरफ्तारी में देरी पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से बात करने और मामले की सीआईडी जांच की मांग भी की। उनका कहना था कि सिर्फ न्याय होना नहीं, बल्कि लोगों को न्याय होता हुआ दिखना भी जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।