Hindi News
›
Video
›
India News
›
UP Weather Update: Weather changes in UP; alert issued for rain and strong winds in these districts.
{"_id":"6a41f6d76621c96b7300f80d","slug":"up-weather-update-weather-changes-in-up-alert-issued-for-rain-and-strong-winds-in-these-districts-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UP Weather Update: यूपी में बदला मौसम, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Mon, 29 Jun 2026 10:08 AM IST
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। वहीं 30 जून के बाद मानसून के और सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। तराई और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में अच्छी बारिश के संकेत हैं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।
हालांकि दक्षिणी यूपी के कुछ जिलों में फिलहाल गर्मी का असर बना रह सकता है और कई इलाकों के लिए बिजली गिरने व 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक तापमान में बड़ी गिरावट और प्रदेशभर में बेहतर बारिश देखने को मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।