Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi-NCR Weather: Delhi-NCR experiences heat-index-like conditions of 52°C; heavy rain is now on the way!
{"_id":"6a4284a5a743b003670660cb","slug":"delhi-ncr-weather-delhi-ncr-experiences-heat-index-like-conditions-of-52-c-heavy-rain-is-now-on-the-way-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में 52 डिग्री जैसी गर्मी, अब होने वाली है जमकर बारिश! Delhi Rain","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में 52 डिग्री जैसी गर्मी, अब होने वाली है जमकर बारिश! Delhi Rain
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Mon, 29 Jun 2026 08:13 PM IST
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम ने ऐसा यू-टर्न लिया कि कुछ ही घंटों में भीषण गर्मी और उमस की जगह तेज आंधी, गरज और बारिश ने ले ली। दोपहर तक लोग 52 डिग्री के हीट इंडेक्स से बेहाल थे, लेकिन शाम होते-होते बादलों ने दस्तक दी और कई इलाकों में बारिश ने राहत पहुंचाई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आखिर आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, देखिए हमारी यह रिपोर्ट।
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शुरुआत तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्मी के साथ हुई। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान करती रही और दोपहर तक गर्म हवा के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल बना दिए। राजधानी में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस इतनी ज्यादा थी कि हीट इंडेक्स यानी महसूस होने वाला तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में भी करीब सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी के कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई।
मौसम विभाग का कहना है कि यह बदलाव उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इस सिस्टम के प्रभाव से अगले छह दिनों तक दिल्ली-एनसीआर का मौसम लगातार बदला-बदला रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग ने 30 जून से लेकर 2 जुलाई तक बारिश और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 30 जून को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, 1 जुलाई को तापमान घटकर 35 से 37 डिग्री और 2 जुलाई को 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इन दोनों दिनों में भी बादल, गरज-चमक और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 3, 4 और 5 जुलाई को भी राजधानी में मौसम सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यानी आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम राहत और सतर्कता दोनों का संदेश दे रहा है। एक तरफ पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में गिरावट और बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को देखते हुए मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक मौसम के हर अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।