पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Issues Fresh Threat to India Over Indus Waters Treaty Amid Deepening Water Crisis

बूंद-बूंद पानी को तरस रहा PAK: बौखलाहट में अपनी हैसियत भूले पाकिस्तान के मंत्री; क्यों दी हाथ काटने की धमकी?

Tue, 30 Jun 2026 09:52 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 30 Jun 2026 09:52 AM IST
सार

Pakistan Water Crisis: क्या सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान की बेचैनी अब खुलकर सामने आने लगी है? आखिर पाकिस्तान के मंत्री भारत को 'हाथ काटने' जैसी धमकी क्यों दे रहे हैं? दरअसल, भारत द्वारा पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान में जल संकट और चिंता बढ़ गई है। सिंध और बलूचिस्तान में पानी की भारी कमी के बीच पाक नेताओं की अनर्गल बयान देना शुरू कर दिया है। आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते हैं...

विज्ञापन
Pakistan Issues Fresh Threat to India Over Indus Waters Treaty Amid Deepening Water Crisis
सिंधु जल संधि पर रोक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने के बाद पाकिस्तान की बेचैनी लगातार बढ़ती दिख रही है। एक ओर पाकिस्तान के कई इलाके गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं और किसान सिंचाई के लिए पानी की कमी का सामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वहां के मंत्री भारत को धमकियां देने में जुटे हैं। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसद्दिक मलिक ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी हमारे पानी को छुएगा, उसके हाथ काट दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने भी भारत को लेकर कहा कि पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी नहीं देने की बात कर रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधु जल संधि को कोई एक देश एकतरफा समाप्त नहीं कर सकता। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था और साफ कर दिया था कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

विज्ञापन

भारत ने सिंधु जल संधि को क्यों स्थगित किया?

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे। इनमें सिंधु जल संधि को स्थगित करना भी शामिल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी स्पष्ट किया है कि भारत का पानी उन लोगों तक नहीं पहुंचेगा, जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में जल संकट कितना गंभीर हो चुका?

पाकिस्तान इस समय गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। खासकर सिंध और बलूचिस्तान के कई हिस्सों में पानी की भारी कमी देखी जा रही है। इन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है, लेकिन सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी, तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। जल संकट का असर केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे लाखों लोगों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है।

सुक्कुर बैराज में पानी की कमी क्यों बढ़ा रही है चिंता?

सिंधु नदी पर बना सुक्कुर बैराज पाकिस्तान की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में से एक है। यह सिंध और बलूचिस्तान के लाखों एकड़ खेतों को पानी उपलब्ध कराता है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, नॉर्थ वेस्ट कैनाल में 64.1 प्रतिशत, राइस कैनाल में 38 प्रतिशत और दादू कैनाल में 82 प्रतिशत तक पानी की कमी दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो पाकिस्तान के कृषि उत्पादन और खाद्य सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

क्या पाकिस्तान के भीतर भी पानी को लेकर विवाद बढ़ रहा?

जल संकट के बीच पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों के बीच भी विवाद बढ़ने लगा है। सिंध प्रांत ने पंजाब पर अपने हिस्से से अधिक पानी लेने का आरोप लगाया है। सिंध का कहना है कि ऊपरी क्षेत्रों में जरूरत से ज्यादा पानी रोके जाने के कारण निचले इलाकों में हालात और खराब हो गए हैं। इससे न केवल जल संकट गहरा रहा है, बल्कि राजनीतिक तनाव भी बढ़ने की आशंका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पानी के बंटवारे को लेकर सहमति नहीं बनी, तो पाकिस्तान को आंतरिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

क्या पाकिस्तान की धमकियां उसकी बढ़ती बेचैनी का संकेत?

ये भी माना जा रहा है कि पाकिस्तान के नेताओं के हालिया बयान देश के भीतर बढ़ते दबाव और संकट की ओर इशारा करते हैं। एक ओर देश आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और जल संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत के सख्त रुख ने उसकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। ऐसे में पाकिस्तान के नेताओं की तीखी बयानबाजी को घरेलू दबाव से ध्यान भटकाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed