{"_id":"6a42f99845ab4e354f0a05ca","slug":"nigeria-gunmen-storm-school-during-exams-many-killed-including-teacher-and-student-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nigeria: स्कूल में परीक्षा के दौरान घुसे बंदूकधारी, शिक्षक-छात्र समेत तीन की मौत; कई छात्रों के अपहरण की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nigeria: स्कूल में परीक्षा के दौरान घुसे बंदूकधारी, शिक्षक-छात्र समेत तीन की मौत; कई छात्रों के अपहरण की आशंका
Tue, 30 Jun 2026 04:32 AM IST
अमन तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबूजा
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:32 AM IST
सार
नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में परीक्षा के दौरान एक माध्यमिक स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। हमले में दो शिक्षकों और एक छात्र की मौत हो गई, जबकि कई छात्रों के अपहरण की आशंका है। सुरक्षा बलों ने बचाव अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
आतंकवादी। (प्रतीकात्मक)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में सोमवार की सुबह बंदूकधारियों ने एक माध्यमिक स्कूल पर हमला कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब छात्र अपनी परीक्षाएं दे रहे थे। यह घटना बोर्नो के अकिरा-उबा इलाके में स्थित लासा डे सेकेंडरी स्कूल की है। पुलिस ने बताया कि हमले के कुछ घंटों बाद 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
हमले में तीन लोगों की मौत
मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने बताया कि इस हमले में दो शिक्षकों और एक छात्र की जान चली गई है। पुलिस प्रवक्ता नहुम दासो ने कहा कि अभी तक अगवा किए गए छात्रों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बचाव अभियान जारी रहने की बात कही है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि स्कूल सुरक्षा की जगह होने चाहिए। किसी भी बच्चे को अपनी पढ़ाई और जान के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए। सरकार का फर्ज है कि वह बच्चों की पढ़ाई और उनकी जान की रक्षा करे।
आतंकी गुटों का प्रभाव
अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इस क्षेत्र में बोको हरम और आईएसडब्ल्यूएपी (ISWAP) जैसे आतंकी गुट काफी सक्रिय हैं। इन गुटों की हिंसा की वजह से अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं। बोको हरम और उससे अलग हुए गुट उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया और चाड झील के आसपास के इलाकों में आतंक फैलाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Meta: व्हाट्सएप जल्द लाएगा यूजरनेम फीचर, बिना मोबाइल नंबर साझा किए कर सकेंगे चैट; यूजर्स के प्राइवेसी पर फोकस
सेना की कार्रवाई
इस महीने की शुरुआत में नाइजीरियाई सेना ने बोको हरम के कब्जे से 300 से ज्यादा लोगों को छुड़ाया था। यह कार्रवाई नगोशे शहर में हुई थी, जो लासा से करीब 114 किलोमीटर दूर है। मई में नाइजीरिया और अमेरिका के संयुक्त अभियान में 175 आतंकी मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, उत्तर-पूर्वी नाइजीरिया में जारी उग्रवाद ने पूरे क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है। सरकार इन सशस्त्र समूहों को रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे लगातार स्कूलों और आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। स्थानीय लोग इस घटना के बाद से काफी डरे हुए हैं। पुलिस और सेना इलाके में तलाशी अभियान चला रही है।