पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald Trump Picks Keith Sonderling as Permanent Labor Secretary Senate Approval Awaited

कौन है कीथ सोंडरलिंग?: बनेंगे अमेरिका के नए श्रम मंत्री, स्थायी नियुक्ति की तैयारी तेज; ट्रंप ने किया एलान

Tue, 30 Jun 2026 08:33 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 30 Jun 2026 08:33 AM IST
सार

Who is Keith Sonderling?:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्यवाहक श्रम मंत्री कीथ सोंडरलिंग को स्थायी श्रम मंत्री बनाने के लिए नामित किया है। सोंडरलिंग पहले उप श्रम मंत्री और ईईओसी सदस्य रह चुके हैं। उनकी नियुक्ति को सीनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है। पूर्व श्रम मंत्री लोरी शावेज-डीरेमर ने अप्रैल में विवादों और जांच के बीच इस्तीफा दे दिया था। आइए, विस्तार से जानते हैं कि नए श्रम मंत्री कौन हैं...

विज्ञापन
donald Trump Picks Keith Sonderling as Permanent Labor Secretary Senate Approval Awaited
कीथ सोंडरलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए कीथ सोंडरलिंग को श्रम मंत्री के पद के लिए नामित करने की घोषणा की है। अब वो अमेरिका में लेबर सचिव होंगे। दरअसल वहां के मंत्रियों को सचिव ही कहा जाता है। फिलहाल कार्यवाहक श्रम मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे सोंडरलिंग को स्थायी रूप से इस पद पर नियुक्त करने के लिए अब सीनेट की मंजूरी की जरूरत होगी। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब पूर्व श्रम मंत्री लोरी शावेज-डीरेमर के इस्तीफे के बाद यह पद खाली पड़ा था।
विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कीथ सोंडरलिंग के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में मेहनतकश अमेरिकी नागरिकों के लिए काम किया है। ट्रंप ने विश्वास जताया कि सोंडरलिंग नई जिम्मेदारी में भी शानदार काम करेंगे। सोंडरलिंग अप्रैल से कार्यवाहक श्रम मंत्री के रूप में विभाग का नेतृत्व कर रहे हैं और इससे पहले भी ट्रंप प्रशासन में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

कौन है कीथ सोंडरलिंग?

  • कीथ सोंडरलिंग पेशे से एक वकील हैं।
  • ट्रंप के पहले कार्यकाल में भी वह अहम पदों पर काम कर चुके।
  • अमेरिकी समान रोजगार अवसर आयोग (ईईओसी) के रिपब्लिकन सदस्य रहे।
  • सोंडरलिंग उप श्रम मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे।
  • श्रम विभाग के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में भी काम किया।
  • पिछले वर्ष ट्रंप ने उन्हें ईईओसी से श्रम विभाग में लाकर मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया था।
  • उनके अनुभव को देखते हुए ट्रंप ने उन्हें स्थायी श्रम मंत्री पद के लिए नामित किया है।

ये भी पढ़ें- 'अंतिम चरण में भारत-अमेरिका व्यापार समझौता', सर्जियो गोर ने क्वाड बैठक पर भी दिया अपडेट

लोरी शावेज-डीरेमर को क्यों देना पड़ा इस्तीफा?

पूर्व श्रम मंत्री लोरी शावेज-डीरेमर ने अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग और विभागीय आचरण से जुड़े कई आरोप सामने आए थे। रिपोर्टों के मुताबिक, श्रम विभाग के महानिरीक्षक ने आरोपों की जांच शुरू की थी। आरोप था कि वह और उनके करीबी सहयोगी युवा कर्मचारियों से निजी काम कराते थे। उन पर सरकारी दौरों का इस्तेमाल निजी कारणों के लिए करने और कार्यालय में शराब पीने जैसे आरोप भी लगे थे। हालांकि, शावेज-डीरेमर ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

क्या सीनेट की मंजूरी मिलना आसान होगा?

अमेरिका में किसी भी कैबिनेट मंत्री की नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी जरूरी होती है। कीथ सोंडरलिंग इससे पहले उप श्रम मंत्री के पद के लिए रिपब्लिकन बहुमत वाली सीनेट से 53-46 मतों से मंजूरी हासिल कर चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनके पास प्रशासनिक अनुभव होने के कारण इस बार भी मंजूरी मिलने की संभावना मजबूत है। हालांकि, अंतिम फैसला सीनेट की सुनवाई और मतदान के बाद ही होगा।

ट्रंप प्रशासन के लिए यह नियुक्ति कितनी अहम है?

श्रम मंत्रालय अमेरिका में रोजगार, श्रमिक अधिकार, वेतन, कार्यस्थल सुरक्षा और श्रम नीतियों से जुड़े मामलों का प्रमुख विभाग है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन के लिए इस पद पर एक अनुभवी और भरोसेमंद चेहरा नियुक्त करना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सोंडरलिंग की नियुक्ति से ट्रंप प्रशासन श्रम नीतियों और रोजगार सुधारों को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed