{"_id":"6a4347065ed2266bee00c62f","slug":"shamli-conversion-ayush-malik-returns-to-hinduism-video-of-him-performing-puja-goes-viral-in-shamli-2026-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिर हिंदू बना आयुष: 'मोहम्मद अली' ने पूजा की और परिवार का लिया आशीर्वाद, चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर हिंदू बना आयुष: 'मोहम्मद अली' ने पूजा की और परिवार का लिया आशीर्वाद, चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 30 Jun 2026 10:27 AM IST
सार
शामली के चर्चित धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। आयुष मलिक की हिंदू धर्म में वापसी हो गई है। उसके पूजा करते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में भी मूल धर्म में वापसी बात कही है। पिता देवराज ने कहा कि उनके पुत्र आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है।
विज्ञापन
1 of 10
Shamli Conversion Ayush Malik
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शामली शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है। धर्मांतरण का मुद्दा उठाने वाले बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने व्हाट्सएप ग्रुप में बयान जारी कर कहा कि आयुष ने इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म में वापसी कर कर ली है। उन्होंने घर में पूजा करते हुए आयुष का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
मोहल्ला दयानंदनगर निवासी केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक ने बेटे का धर्मांतरण कराने के आरोप में छह जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि काजीवाड़ा निवासी जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने संपत्ति के लिए आयुष को प्रेमजाल में फंसाया।
2 of 10
घर के मंदिर में परिजनों संग पूजा अर्चना करता आयुष
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फर्जी निकाहनामा तैयार कराकर धर्म परिवर्तन कराया था। अब वायरल वीडियो में आयुष घर के मंदिर में पूजा करने और परिजनों से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो में भी मूल धर्म में वापसी बात कही है। पिता देवराज ने कहा कि उनके पुत्र आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है।
3 of 10
आयुष मलिक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आंदोलन की चेतावनी पर हरकत में आया था पुलिस प्रशासन
दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों के आंदोलन करने व हिंदू महापंचायत की घोषणा करने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। लखनऊ व दिल्ली तक भी इस प्रकरण की गूंज गई थी।
बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत करेंगे। इस चेतावनी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
5 of 10
पूजा करते हुए आयुष मलिक।
- फोटो : अमर उजाला
बाद में यशवीर महाराज ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर महापंचायत स्थगित कर दी थी। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने भी धर्मांतरण प्रकरण को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि वह आयुष मलिक का सनातन धर्म में घर वापसी करने पर हृदय से धन्यवाद करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।