पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five Aspirants Faint During UP SI Physical Test in Meerut, Hospitalised After Running Event

Meerut UP SI PET: दौड़ में पांच अभ्यर्थी बेहोश, अस्पताल में भर्ती, एक जुलाई तक चलेगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

Tue, 30 Jun 2026 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jun 2026 11:11 AM IST
सार

एसआई दौड़ परीक्षा में बिगड़ी अभ्यर्थियों की तबीयत, पांच हुए बेहोश, अस्पताल पहुंचते ही मची अफरातफरी 

विज्ञापन
Five Aspirants Faint During UP SI Physical Test in Meerut, Hospitalised After Running Event
सिटी स्टेशन पर आराम करते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में छठी वाहिनी पीएसी में सोमवार को आयोजित उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाते समय पांच अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। सभी अभ्यर्थी ट्रैक पर बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद परीक्षा स्थल पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


दौड़ के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया उपचार
रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में 29 जून से एक जुलाई तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। सोमवार को पहले दिन महिला और पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। भीषण गर्मी और शारीरिक परीक्षण के दौरान पांच अभ्यर्थी दौड़ते समय अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पहले पीएसी चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए प्यारे लाल जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में बागपत निवासी अक्षय और रवित सहित अन्य अभ्यर्थियों का उपचार किया गया। चिकित्सकीय देखभाल के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: अषाढ़ लगा मॉनसून लापता, उमस बरकरार, काली घटा छाईं लेकिन बारिश के लिए दो दिन इंतजार

शारीरिक परीक्षा से बाहर किए गए अभ्यर्थी
जानकारी के अनुसार, जो अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हुए, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा से बाहर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर छठी वाहिनी पीएसी के कमांडेंट राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी ली।

पहले दिन इतने अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा के पहले दिन कुल 171 महिला अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया। इनमें 16 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतर सकीं, जबकि शेष सफल रहीं। वहीं 357 पुरुष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 60 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि अन्य ने निर्धारित शारीरिक मानक पूरे कर लिए। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित समय में 4.8 किलोमीटर तथा 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना अनिवार्य है। यह शारीरिक दक्षता परीक्षा एक जुलाई तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed