पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर हिंदू बना आयुष: 'मोहम्मद अली' ने पूजा की और परिवार का लिया आशीर्वाद, चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़

Tue, 30 Jun 2026 10:27 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 30 Jun 2026 10:27 AM IST
सार

शामली के चर्चित धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। आयुष मलिक की हिंदू धर्म में वापसी हो गई है। उसके पूजा करते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में भी मूल धर्म में वापसी बात कही है। पिता देवराज ने कहा कि उनके पुत्र आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है।

विज्ञापन
Shamli Conversion Ayush Malik returns to Hinduism video of him performing puja goes viral in Shamli
Shamli Conversion Ayush Malik - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली शहर के दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है। धर्मांतरण का मुद्दा उठाने वाले बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने व्हाट्सएप ग्रुप में बयान जारी कर कहा कि आयुष ने इस्लाम को छोड़कर सनातन धर्म में वापसी कर कर ली है। उन्होंने घर में पूजा करते हुए आयुष का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।


मोहल्ला दयानंदनगर निवासी केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक ने बेटे का धर्मांतरण कराने के आरोप में छह जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि काजीवाड़ा निवासी जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने संपत्ति के लिए आयुष को प्रेमजाल में फंसाया। 

Shamli Conversion Ayush Malik returns to Hinduism video of him performing puja goes viral in Shamli
घर के मंदिर में परिजनों संग पूजा अर्चना करता आयुष - फोटो : वीडियो ग्रैब
फर्जी निकाहनामा तैयार कराकर धर्म परिवर्तन कराया था। अब वायरल वीडियो में आयुष घर के मंदिर में पूजा करने और परिजनों से आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो में भी मूल धर्म में वापसी बात कही है। पिता देवराज ने कहा कि उनके पुत्र आयुष ने सनातन धर्म में वापसी कर ली है। 
 
Shamli Conversion Ayush Malik returns to Hinduism video of him performing puja goes viral in Shamli
आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
आंदोलन की चेतावनी पर हरकत में आया था पुलिस प्रशासन
दवा कारोबारी के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण को लेकर हिंदू संगठनों के आंदोलन करने व हिंदू महापंचायत की घोषणा करने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया था। लखनऊ व दिल्ली तक भी इस प्रकरण की गूंज गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli Conversion Ayush Malik returns to Hinduism video of him performing puja goes viral in Shamli
परिजनों से आशीर्वादा लेता आयुष मलिक - फोटो : वीडियो ग्रैब
बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने धर्मांतरण का मुद्दा उठाते हुए पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी थी कि अगर पुलिस प्रशासन ने इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की तो कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत करेंगे। इस चेतावनी के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। 

 
विज्ञापन
Shamli Conversion Ayush Malik returns to Hinduism video of him performing puja goes viral in Shamli
पूजा करते हुए आयुष मलिक। - फोटो : अमर उजाला
बाद में यशवीर महाराज ने पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट होकर महापंचायत स्थगित कर दी थी। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ने भी धर्मांतरण प्रकरण को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी थी। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि वह आयुष मलिक का सनातन धर्म में घर वापसी करने पर हृदय से धन्यवाद करते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed